फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bodi Tribe: वजन बढ़ाने के लिए पीते हैं गाय का दूध और खून, इस जनजाति में सबसे मोटे शख्स को माना जाता है हीरो

Mon, 28 Nov 2022 06:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस जनजाति में सबसे मोटे शख्स को माना जाता है हीरो - फोटो : Twitter @Africa_Archives
Bodi Tribe: दुनिया में कई रहस्यमयी जनजातियां पाई जाती हैं। इन जनजातियों को इनकी परंपरा, रहन-सहन और खान-पान के लिए जाना जाता है। दुनिया में रहने वाली आदिवासी प्रजातियां हजारों साल पुरानी परंपराओं को आज भी निभाती हैं। जिन जंगलों में जनजातियां रहती हैं उन पर इनका पूरा अधिकार होता है। वहां की सरकारें भी इन प्रजातियों के अधिकारों में दखल नहीं देती हैं। दुनिया में पाई जाने वाली कुछ जनजातियों में बेहद अजीबोगरीब परंपरा का पालन किया जाता है। इन्हीं में से एक है इथियोपिया की बोदी जनजाति है। आज हम आपको इस बोदी जनजाति की एक खास परंपरा के बारे में बताते हैं। 

दुनिया में लोग सुंदर दिखने के लिए स्लिम बॉडी बनाते हैं जिसके लिए कई उपाय भी करते हैं। लेकिन इथियोपिया की बोदी जनजाति में सबसे मोटा शख्स हीरो माना जाता है। बोदी जनजाति के लोग सबसे मोटे शख्स का खिताब जीतने के लिए गाय का दूध और खून पीते हैं। यह प्रतियोगित करीब छह महीने तक चलती है जिसमें सबसे मोटे शख्स को विजेता माना जाता है। खिताब जीतने वाले शख्स को पूरे जीवन के लिए हीरो मान लिया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
इस जनजाति में सबसे मोटे शख्स को माना जाता है हीरो (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

इथियोपिया में पाई जाने वाली यह जनजाति अपना जीवन यापन करने के लिए पशुपालन करती है। इस जनजाति के पुरुष नग्न ही रहते हैं और कमर के चारों तरफ कपास की पट्टी बांधकर रहते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चुने जाने के बाद पुरुष किसी से संबंध नहीं बना सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
इस जनजाति में सबसे मोटे शख्स को माना जाता है हीरो (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
इस दौरान वह एक झोपड़ी में रहता है। खाने के लिए गाय के दूध और खून के मिश्रण को इस्तेमाल करते हैं। गांव की महिलाएं हर दिन पुरुषों को खाने के लिए यह मिश्रण देती हैं।

Optical Illusion: जीनियस हैं तो तस्वीर में छिपे हिरण को खोजकर दिखाएं, खोजने में ज्यादातर लोग हो चुके हैं फेल

4 of 5
इस जनजाति में सबसे मोटे शख्स को माना जाता है हीरो (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
गाय को मानते हैं पवित्र 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोदी जनजाति के लोग गाय को बेहद पवित्र मानते हैं। इसकी वजह से गाय की हत्या नहीं की जाती है। गाय की नस को काटकर खून निकाला जाता है और फिर मिट्टी से उसे बंद किया जाता है। खून और दूध के मिश्रण को जमने से पहले पीना होता है। प्रतियोगिता के दिन झोपड़ी से बाहर आने से पहले पुरुष अपने शरीर को मिट्टी और राख से ढक लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस जनजाति में सबसे मोटे शख्स को माना जाता है हीरो (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले लोग छह महीने में कभी-कभी इतने मोटे हो जाते हैं कि वह चल भी नहीं पाते हैं। सबसे मोटे व्यक्ति के चुनाव के बाद एक पवित्र पत्थर से पशु की बलि दी जाती है और फिर यह प्रतियोगिता समाप्त हो जाती है। इसके बाद पुरुष सामान्य जीवन जीने लगते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें