आपने गली-मोहल्ले या सड़क पर गाड़ियां के गुजरते समय कुत्तों को भौंकते हुए जरूर देखा होगा। ऐसा देखकर लगता है कि गाड़ियों और कुत्तों की कोई पुरानी दुश्मनी हो। कुत्तों को अक्सर मोटरसाइकिल पर भौंकते और चलाने वाले शख्स को काटने के लिए दौड़ते हुए देखा जाता है। हो सकता है कि कई बार आपको भी मोटरसाइकिल चलाते समय कुत्तों ने दौड़ाया हो। कुत्तों के भौंकने की वजह से कई बार मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
जब किसी इंसान को मोटरसाइकिल पर भौंकते हुए कुत्ते दौड़ाते हैं, तो उसके मन में एक सवाल जरूर आता होगा कि क्या इससे बचने का कोई उपाय है? जी हां बिल्कुल कुत्तों की इस हरकत से बचना का उपाय है। हम आपको एक आसान तरीका बताते हैं, जो आपको कुत्तों से बचाने में मदद कर सकता है। अगर आप ऐसी स्थित में फंसते हैं, तो आपको गाड़ी तेज नहीं भगानी चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि आप हादसे का शिकार हो जाएं। इसलिए आराम से गाड़ी चलाएं।