काफी लंबे समय से धरती के लिए छुद्र ग्रह यानी एस्टेरॉयड (Asteroid )को खतरा बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर एस्टेरॉयड की टक्कर धरती से हुई, तो बड़ी तबाही मच सकती है। बताया जाता है सिर्फ एक बार बड़ा एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकरा गया था, तो धरती से डायनासोर खत्म हो गए थे। अब एक बार फिर विशालकाय एस्टेरॉयड के धरती से टकराने का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (US Space Agency NASA) ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है।
नासा ने बताया है कि फरवरी महीने में 11 तारीख को एक एस्टेरॉयड धरती के पास से गुजरेगा। अगर धरती से यह एस्टेरॉयड टकराता है, तो बड़ी तबाही मच सकती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने पहले ही बताया था कि नए साल (New Year 2022) में कई विशालकाय एस्टेरॉयड धरती के पास से गुजरेंगे। आइए जानते हैं कि अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा ने इस एस्टेरॉयड के बारे में क्या बताया है?