धरती के पास आ रहा विशालकाय धूमकेतु
- फोटो : iStock
बीते साल से K2 धूमकेतु धरती की तरफ लगातार बढ़ रहा है। जमी गैस, पत्थर और धूल का एक गुब्बार होता है धूमकेतु। सूरज के पास पहुंचने पर यह पिघलने लगता है जिसकी वजह से इस पीछे सफेद रंग की पूंछ नजर आती है। धूमकेतु के चारों तरफ बनने वाले बादल को कोमा कहा जाता है।