Indian Railway Free Train: भारतीय रेलवे (Indian Railways) दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, तो वहीं एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। देश में रॉयल से लेकर पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं। भारत में रेलवे स्टेशन की कुल संख्या करीब आठ हजार है। इन ट्रेनों का किराय सुविधाओं के मुताबिक लगता है। भारत में अधिक लोग रेल से यात्रा करना पसंद करते हैं, क्योंकि यह सस्ती और आरामदायक है।
आपको लगता है कि ट्रेन में यात्रा करने के लिए लोगों को किराया देना पड़ता है, लेकिन भारत में एक ऐसी ट्रेन है जिसमें लोग बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं हैं। इस पर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा? लेकिन यह बिल्कुल सच है। पहली बार यह सुनने वाले शख्स को यकीन नहीं होता है। आइए आज हम आपको इस खास ट्रेन को बारे में कुछ रोचक बातें बताते हैं। यह भी जानते हैं कि आखिर यह ट्रेन कहां से कहां तक चलती है और इसमें किराया क्यों नहीं लगता है?