MysteriousTemple: भारत में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। इस दौरान मंदिरों में माता की पूजा और दर्शन के लिए भक्तों की भारी भड़ी पहुंचती है। देश में शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा के कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर हैं। आज हम आपको एक ऐसे प्राचीन मंदिर के बारे में बताएंगे जहां मां दुर्गा की आराधना करने भालू आते हैं। आपको इस बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है।
छत्तीसगढ़ में देवी का यह मंदिर (Chhattisgarh Chandi Devi temple) स्थित है। यहां पर माता के दर्शन के लिए हर दिन भालू (Bear temple in Chhattisgarh) आते हैं। भालू का पूरा परिवार मंदिर में आराधना के लिए आता है और आरती के बाद प्रसाद लेने के बाद ही जाता है। इन मंदिर की पूरे देश में चर्चा होती है। आइए जानते हैं कि माता दुर्गा के इस प्राचीन मंदिर के बारे में...