फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga Predictions: क्या 2025 में खत्म हो जाएगी दुनिया? बाबा वेंगा की डराने वाली भविष्यवाणी

Sat, 19 Oct 2024 05:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
क्या 2025 में खत्म हो जाएगी दुनिया? - फोटो : अमर उजाला
Baba Vanga Predictions in Hindi: मिडिल ईस्ट में तनाव, रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध और कई देशों में आपसी तनाव के बीच दुनिया आशंकाओं से घिरी हुई है। ऐसे में आने वाले वक्त क्या होगा? यह अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, दुनिया के कई भविष्यवक्ताओं ने आने वाले समय के लिए बेहद डराने वाली भविष्यवाणी की हैं। बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कही जाने वाली बुल्गारिया की रहने वाली बाबा वेंगा की भविष्यवाणी लोगों को डरा रही है। 

बाबा वेंगा को उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने साल 2025 के लिए भविष्यवाणी की है, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा समेत कई भविष्यवाणियां की थीं। अगर, आने वाले समय में बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां (baba vanga ki bhavishyavani in hindi) सच साबित हुईं, तो दुनिया में तबाही मच सकती है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उनकी साल 1996 में 85 वर्ष की आयु में मौत हो गई थी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2025 में लोग अपने ही दिमाग की प्राइवेसी खो देंगे। तकनीक का विकास इस हद तक हो जाएगा कि किसी के दिमाग को पढ़ना बहुत मुमकिन होगा। 

 
 

4 of 6
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि 2025 में एक नए ऊर्जा स्त्रोत की खोज होगी। यह भविष्यवाणी एलियंस से जुड़ी हुई है। उनके मुताबिक, साल 2028 में इंसान शुक्र ग्रह पर जीवन खोज लेगा। बाबा वेंगा के मुताबिक, साल 2024 के आखिरी में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। 2025 में एक विकसित देश जैविक हथियार का परीक्षण कर सकता है। यह घटना दुनिया को अंत की ओर ले जाएगी। 

Interesting Fact: गाजियाबाद, हैदराबाद... क्यों शहरों के नाम में जुड़ा होता है 'आबाद', जानें इसका मतलब
विज्ञापन

5 of 6
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2025 में एक प्रलयकारी घटना घटेगी। इससे मानवता के पतन की शुरुआत होगी। साल 2025 में ही यूरोप में भयावह संघर्ष की शुरुआत होगी। इससे बड़े स्तर पर बड़ी तबाही मचेगी और इससे यूरोप की बड़ी आबादी बुरी तरह से प्रभावित होगी।

Ajab Gajab: ये हैं दुनिया की 4 सबसे खतरनाक जगहें, जहां जाने से भी डरते हैं लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Freepik
उनका दावा है कि साल 5079 में दुनिया खत्म हो जाएगी, लेकिन इसकी शुरुआत साल 2025 से हो जाएगी। बाबा वेंगा की यूरोप में संघर्ष की भविष्यवाणी से भू-राजनीतिक तनाव और संघर्ष होने का खतरा बढ़ जाएगा। ो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें