Baba Vanga Predictions for 2025: बाबा वेंगा को पूरी दुनिया में उनकी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। इसकी वजह यह है कि उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। बुल्गारियाई की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का जन्म साल 1911 में हुआ था और उनकी 1996 में 86 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। इसके पहले उन्होंने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा की इस साल यानी 2025 के लिए की गई भविष्यवाणियां ( Baba vanga predictions for 2025) लोगों को डरा रही हैं।
बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियी की थीं, जो पूरी तरह से सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा ने साल 2025 में दुनिया के अंत की शुरुआत से लेकर एलियन के मिलने तक की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही बाबा वेंगा के एआई वर्जन ने ट्रंप और पुतिन के लिए चिंता बढ़ाने वाली भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं बाबा वेंगा की साल 2025 के लिए की गईं भविष्यवाणियों के बारे में...