फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025: नई उम्मीदों और उमंग का नया सवेरा लेकर आया 2025, कुछ ऐसी रही नए साल की पहली सुबह; देखें तस्वीरें

Wed, 01 Jan 2025 10:16 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देशभर में नए साल का स्वागत सुंदर सूर्योदय के साथ हुआ। नए साल की पहली सुबह सूर्य की किरणों ने सबको खुशहाल किया। पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक अलग-अलग इलाकों से आईं नए साल के पहले सूर्योदय की तस्वीरों ने सबके मन को खुशी से सराबोर कर दिया। तस्वीरों में देखिए नए साल की खिलती सुबह की झलकियां।
विज्ञापन
1 of 7
नए साल का पहला सूर्योदय। - फोटो : अमर उजाला
नया साल 2025 नई उम्मीदों और उमंग का नया सवेरा लेकर आया है। देशभर में नए साल का स्वागत सुंदर सूर्योदय के साथ हुआ। नए साल की पहली सुबह सूर्य की किरणों ने सबको खुशहाल किया। पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक अलग-अलग इलाकों से आईं नए साल के पहले सूर्योदय की तस्वीरों ने सबके मन को खुशी से सराबोर कर दिया। तस्वीरों में देखिए नए साल की खिलती सुबह की झलकियां।
विज्ञापन

2 of 7
नए साल का पहला सूर्योदय। - फोटो : ANI
पहली तस्वीर महाराष्ट्र में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से ली गई। लोगों ने मुंबई के राजभवन के पास भी नए साल के पहले सूर्योदय का दृश्य भी कैमरे में कैद किया। 
विज्ञापन

3 of 7
नए साल का पहला सूर्योदय। - फोटो : ANI
केरल के कोच्चि में पेड़ों के पीछे से झांकती सूर्य की पहली किरणों ने लोगों को लुभाया। जबकि हिमाचल के शिमला में सुबह आसमान सूर्य की सुनहरी किरणों से चमकता नजर आया। 

4 of 7
नए साल का पहला सूर्योदय। - फोटो : ANI
ओडिशा के मयूरभंज से आई तस्वीर भी शानदार सूर्योदय का स्वागत करती नजर आई। यहां कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच सूर्यदेव ने नए साल के पहले दिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 
विज्ञापन

5 of 7
नए साल का पहला सूर्योदय। - फोटो : ANI
मुदरै में भी घने बादलों के बीच उगते सूरज ने लोगों को नई उम्मीदों से सराबोर किया। चेन्नई के मरीना बीच पर भी लोगों ने 2025 के पहले सूर्योदय का आनंद लिया। 
विज्ञापन

6 of 7
नए साल का पहला सूर्योदय। - फोटो : ANI
राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनसे भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने को कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पर कहा, '2025 की शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए। सभी को अद्भुत स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नए साल का पहला सूर्योदय। - फोटो : ANI
नव वर्ष के स्वागत में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। देशभर के मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें