Baba Vanga Predictions in Hindi: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। उन्होंने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उन्होंने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। लोगों के बीच एक बार फिर बुल्गारिया की बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि उनकी कौन सी भविष्यवाणी ने लोगों को डरा दिया है।