Baba Vanga Predictions: बुल्गारिया की रहने वाली बाबा वेंगा की अधिकतर भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं। इसके कारण उनको पूरी दुनिया में जाना जाता है। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र की नॉस्त्रेदमस कहा जाता है। भविष्यवाणियों के लिए उनकी अक्सर चर्चा होती है। इस बीच बाबा वेंगा की साल 2026 की कुछ भविष्यवाणियां सामने आई हैं, जिन्होंहे लोगों के मन में भय पैदा कर दिया है। बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं से लेकर तीसरे विश्व युद्ध तक की भविष्यवाणी की है।
बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं। आइए जानके हैं कि बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए क्या-क्या भविष्यवाणियां की हैं।
।