केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 17 फरवरी से 15 जुलाई, 2026 के बीच आयोजित होने वाली हैं। इस अवधि के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए मुख्य परीक्षाएं, खेल छात्रों के लिए परीक्षाएं, कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं, 12वीं की पूरक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं आज
भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का मुकाबला खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। एक तरफ लेह में राज्य की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें चार लोगों की मौत और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों द्वारा भाजपा कार्यालय और वाहनों पर हमले के बाद पुलिस को हालात काबू में लाने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। वहीं दूसरी ओर वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। यह फिल्म 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर इस साल की मच अवेटेड फिल्म ‘कांतारा 2’ से होनी है। यही कारण है कि वरुण-जान्हवी की फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर सबकी नजरें लगी हुई हैं। अब वरुण ने खुद बताया है कि क्या उन्हें ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ से डर लग रहा है या नहीं?
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...