Baba Vanga Predictions 2024: बुल्गारिया की बाबा वेंगा को भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। साल 1911 में बाबा वेंगा का जन्म हुआ था और 1996 में 86 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियी की थीं, जो पूरी सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। नास्त्रेदमस फ्रांसीसी ज्योतिषी थे, जिन्हें उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।
बुल्गेरिया की रहस्यमयी बाबा वेंगा ने साल 2024 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की हैं। उनमें कुछ सच साबित होती दिख रही हैं और साल के शुरुआती महीनों में ही दुनिया के कई हिस्सों में उथल-पुथल देखने को मिली थी। अब साल खत्मे होने में सिर्फ तीन महीने बचे हैं। इस बीच उनकी कुछ और भविष्यवाणियां सच साबित होती नजर आ रही हैं।
बाबा वेंगा ने 2024 के लिए जो अहम भविष्यवाणियां की थीं, उनमें जलवायु परिवर्तन प्रमुख है। बाबा वेंगा ने साल 2024 में गंभीर मौसमी घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं के आने की भविष्यवाणी की थी। यह सच साबित हो रही हैं। अध्ययन से जानकारी मिली है कि उच्चतम तापमान बढ़ गया है। साल 2024 में दुनियाभर में भीषण गर्मी देखने को मिली।