फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga 2023 Predictions: बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, अगर सच हुई तो दुनिया में मच जाएगी तबाही

Sun, 23 Jul 2023 11:41 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Baba Vanga 2023 Predictions - फोटो : अमर उजाला
Baba Vanga 2023 Predictions: बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा दुनिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में शामिल हैं। इनकी भविष्यवाणी पर पूरी दुनिया यकीन करती है। बाबा वेंगा ने साल 2023 (Baba Vanga 2023 Predictions) के लिए कई डराने वाली भविष्यवाणियां की थीं। भविष्यवाणियों के लिए मशहूर बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga Predictions) सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा ने मरने से पहले दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा समेत कई भविष्यवाणियां की थीं।

बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं। बाबा वेंगा की साल 2023 के लिए भी की गई कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं जो सच साबित हुई हैं। बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा की 12 साल की उम्र में ही आंखों की रोशनी चली गई थी। अब बाबा वेंगा की साल 2023 के लिए की गई भविष्यवाणी लोगों को डरा रही हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
Baba Vanga 2023 Predictions - फोटो : Twitter
बाबा वेंगा का जन्म 31 जनवरी 1911 में स्ट्रुमिका, उत्तर मेसिडोनिया में हुआ था। 11 अगस्त 1996 में बाबा वेंगा की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि बाबा वेंगा भविष्य देख लेती थीं। बाबा वेंगा ने साल 2023 के लिए की गई कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं, जबकि कुछ बाकी हैं। अगर भविष्यवाणियां सच हुईं तो पूरी दुनिया में तबाही मच सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Baba Vanga 2023 Predictions - फोटो : Twitter @jitende37309837
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, 2023 में एक बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में विस्फोट हो सकता है। इससे पूरे एशिया में जहरीले बादल छा जाएंगे। साल 2023 के लिए बाबा वेंगा ने शक्तिशाली सौर तूफान की भी भविष्यवाणी की थी। यह साल 2023 में धरती की जलवायु को बुरी तरह प्रभावित करेगा। 
 

4 of 6
Baba Vanga 2023 Predictions - फोटो : instagram/ aprimoramentohumano
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, इस साल तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। इस युद्ध में परमाणु हमला भी हो सकता है। इस युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में तबाही मच सकती है। 

Aliens News: इंसानों से बात करना चाहते हैं एलियंस? सालों से भेज रहे हैं रेडियो सिग्नल, हैरत में पड़े वैज्ञानिक
विज्ञापन

5 of 6
Baba Vanga 2023 Predictions - फोटो : Twitter @CoachChic
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2023 में एक खगोलीय घटना घटेगी। इस दौरान धरती की कक्षा में बदलाव होगा। इस घटना का पर्यावरण पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। इससे धरती को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 

ISRO: नासा और चीन को टक्कर देने की तैयारी में इसरो, बना रहा परमाणु रॉकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Baba Vanga 2023 Predictions - फोटो : Pixabay
बाबा वेंगा ने साल 2023 को अंधकारमय और त्रासदी वाला साल बताया था। बाबा वेंगा के मुताबिक, इस साल भारत में बेमौसम बारिश होगी और कई इलाकों में भीषण तूफान आएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें