फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर: पाकिस्तान में है प्रभु राम का खास मंदिर, जहां वनवास के दौरान रुके थे भगवान, जानिए क्या है इतिहास

Mon, 22 Jan 2024 11:47 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ram Kund Mandir In Pakistan - फोटो : Twitter
राम मंदिर: अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में खुशी की लहर है। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन के मौक पर पाकिस्तान में स्थित एक राम मंदिर की भी चर्चा हो रही है। इस्लामाबाद के मार्गल्ला हिल्स इलाके में स्थित यह मंदिर 16वीं शताब्दी का है। इस मंदिर को राम मंदिर और राम कुंड मंदिर के नाम से जाना जाता है। 

हिंदू मान्यताओं में इस मंदिर का काफी महत्व है, लेकिन इस मंदिर से मूर्तियों को हटा दिया गया है और हिंदुओं को पूजा करने की अनुमति है। यह मंदिर सिर्फ पर्यटकों के घूमने की जगह रह गया है। 

इस्लामाबाद में बने इस मंदिर को लेकर हिंदुओं का मानना है कि भगवान राम अपनी पत्नी माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वनवास के दौरान यहां पर कुछ दिनों तक रहे थे। मंदिर के पास एक तालाब भी है, जिसे राम कुंड कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान रान ने यहीं से पानी पिया था। कुंड की वजह से इस मंदिर को राम कुंड मंदिर कहा जाता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Ram Kund Mandir In Pakistan - फोटो : Twitter
पहले लगता था हर साल मेला

इस मंदिर की एक मंजिला इमारत को लाल ईंटों से बनाया गया है। इस मंदिर के सामने एक ऊंचा मंच है, जहां पर कभी भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां रखी हुई थींम। 1893 के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, भगवान राम के जीवन की स्मृति में इस स्थान पर हर साल मेला लगता था।
विज्ञापन

3 of 5
Ram Kund Mandir In Pakistan - फोटो : Twitter
इस मंदिर में पूजा करने के लिए दूर-दूर से हिंदु आते थे। 1947 में देश के विभाजन के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने मंदिर परिसर से मूर्तियों को हटवा दिया और मंदिर में हिंदुओं के पूजा करने पर रोक लगा दी गई। 

अजब-गजब: जेम्स वेब टेलीस्कोप ने खोजा अब तक का सबसे बड़ा ब्लैक होल, वैज्ञानिकों ने किया हैरान करने वाला खुलासा

4 of 5
Ram Kund Mandir In Pakistan - फोटो : Twitter
मंदिर को बना दिया स्कूल

साल 1960 में इस्लामाबाद शहर बना जिसके बाद इस राम मंदिर मंदिर परिसर को लड़कियों के स्कूल में बदल दिया गया। हिंदू समुदाय के लोगों ने विरोध जताया, तो स्कूल को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया। 

वायरल वीडियो: 71 साल के पुतिन ने बर्फीले पानी में लगाई डुबकी, जानिए -22 डिग्री पारा में ऐसा करने की क्या है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ram Kund Mandir In Pakistan - फोटो : Twitter
लंबी लड़ाई के बादसाल 2006 में मंदिर को खाली किया गया, लेकिन अभी भी हिंदुओं को मंदिर में पूजा करने की इजाजत  नहीं दी गई है। मंदिर में हिंदुओं को पूजा के अधिकार के लिए लगातार आंदोलन किए जा रहे हैं। अभी तो यह मंदिर परिसर रेस्तरां और हस्तशिल्प दुकानों की एक पर्यटक पट्टी में सिमटकर रह गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें