नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपने एक विवादित बयान के कारण इस समय चर्चा में हैं। सोमवार को केपी शर्मा ओली ने कहा था कि 'भगवान राम का जन्म नेपाल में हुआ था।' इस बयान के बाद से ही केपी शर्मा ओली ना सिर्फ भारत में बल्कि अपने ही देश नेपाल में भी लोगों के निशाने पर हैं।
भगवान राम के जन्म स्थान के रूप में प्रसिद्ध अयोध्या से जुड़े कई बातों के बारे में आप जानते होंगे। लेकिन क्या कभी आप अयोध्या की एक ऐसी राजकुमारी के बारे में सुना है, जो कोरिया की महारानी बन गई थी? हालांकि, आपको यह बात नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बयान की तरह ही थोड़ी अजीब लग रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। दक्षिण कोरिया के लोग भी इस बात को मानते हैं और अक्सर अयोध्या आते रहते हैं।