Asteroid News in Hindi: एस्टेरॉयड को काफी लंबे समय से धरती के लिए खतरा बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर धरती से एस्टेरॉयड टकराता है, तो बड़ी तबाही मच सकती है। कहा जाता है कि एक बार धरती से एस्टेरॉयड टकराया था। इस टक्कर के बाद धरती से डायनासोर खत्म हो गए थे। हालांकि, वैज्ञानिकों ने कई बार धरती से एस्टेरॉयड के टकराने की संभावना जताई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ है। अब एक बार फिर धरती की तरफ एक एस्टेरॉयड तेज गति बढ़ रहा है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने इस एस्टेरॉयड को लेकर जानकारी दी है। नासा धरती के आसपास अंतरिक्ष में घूम रहे उल्कापिंडों व एस्टेरॉयड पर नजर रखता है। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी का कहना है कि कुछ दिनों में धरती के पास से एक विशाल एस्टेरॉयड गुजरेगा। अब इस जानकारी वैज्ञानिकों ने चिंता में डाल दिया है।