फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asteroid News: पृथ्वी के पास से गुजरेंगे दो विशाल एस्टेरॉयड, नासा ने दी चेतावनी

Tue, 23 Jul 2024 01:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धरती के करीब आ रहा है तबाही लाने वाला एस्टेरॉयड - फोटो : Istock
Asteroid News: एस्टेरॉयड को काफी लंबे समय पृथ्वी के लिए खतरा बताया जाता है। कहा जाता है कि अगर पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकराता है, तो तबाही मच सकती है। बताया जाता है कि एक बार पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकराया था, जिसके बाद डायनासोर खत्म हो गए थे। हालांकि, कई बार वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के पास से गुजरने वाले एस्टेरॉयड के टकराने की संभावना जताई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। अब एक बार फिर दो विशाल एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास आ रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दो एस्टेरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह दोनों एस्टेरॉयड आज धरती के पास आ रहे हैं। 

यह दोनों एस्टेरॉयड आमतौर पर पृथ्वी के करीब गुजरने वाले क्षुद्रग्रहों की तुलना में बहुत बड़े हैं। इनमें एस्टेरॉयड 2024 LY2 एक इमारत के बराबर बड़ा है, तो दूसरा 2024 NH का आकार हवाई जहाज के बराबर है। अंतरिक्ष एजेंसी ने दोनों एस्टेरॉयड के पृथ्वी पर होने वाले असर के बारे में बताया है। सौरमंंडल में सूर्य का चक्कर लगाने वाले आकाशीय पिंडों को एस्टेरॉयड कहा जाता है। ग्रहों की तुलना में क्षुद्रग्रह छोटे होते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
धरती के करीब आ रहा है तबाही लाने वाला एस्टेरॉयड - फोटो : Istock
नासा की तरफ से बताया गया है कि धरती के पास से गुजरने वाला एस्टेरॉयड 2024 LY2 आकार में एक विशाल इमारत के बराबर है, जिसका व्यास 88 मीटर है। यह क्षुद्रग्रह मंगलवार को धरती के सबसे करीब 4,587,455 किमी की दूरी पर पहुंचेगा। यह दूरी चंद्रमा और पृथ्वी की दूरी का 12 गुना है। सामान्य तौर पर भले ही यह दूरी ज्यादा लग सकती है, लेकिन खगोलीय नजिरए से इसे बेहद करीब से गुजरना माना जाता है। इस पर वैज्ञानिक करीब से नजर रख रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
धरती के करीब आ रहा है तबाही लाने वाला एस्टेरॉयड - फोटो : Istock
धरती के करीब से गुजरने वाला दूसरा क्षुद्रग्रह 2024 NH किसी हवाई जहाज के आकार का है, जिसका व्यास 28 मीटर है। पहले एस्टेरॉयड से यह छोटा है और धरती से अपेक्षाकृत दूर भी होगा। धरती से 31.3 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। छोटे आकार के बाद भी पृथ्वी के पास आने से खगोलविदों को इसके बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। इसके कारण ही वैज्ञानिक इस नजर रख रहे हैं। 

Budget 2024: दुनिया के अजीबोगरीब टैक्स, कहीं टॉयलेट फ्लश पर, तो कहीं टैटू पर लगता है कर

Three Gorges Dam: चीन के इस बांध ने पृथ्वी की घूमने की गति को कर दिया धीमा, नासा का चौंकाने वाला खुलासा

4 of 5
धरती के करीब आ रहा है तबाही लाने वाला एस्टेरॉयड - फोटो : Istock
क्या पृथ्वी पर है कोई खतरा? 

अगर एस्टेरॉयड का आकार 150 मीटर से ज्यादा होता है, तो वैज्ञानिक उन्हें खतरे के रूप में देखते हैं। इसके साथ ही धरती से उनकी दूरी 74 लाख किलोमीटर से कम हो।

Birds Commit Suicide: भारत का ऐसा रहस्यमयी गांव, जहां रात में आता है पक्षियों का झुंड और कर लेता है आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धरती के करीब आ रहा है तबाही लाने वाला एस्टेरॉयड - फोटो : Istock
आज धरती के करीब आ रहे दोनों एस्टेरॉयड 150 मीटर से छोटे हैं। नासा के मुताबिक, इन दोनों क्षुद्रग्रहों के पृथ्वी से टकराने का कोई खतरा नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें