फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'हमें टॉर्चर किया', वूल्मर की मौत के बाद तीन दिन तक PAK खिलाड़ियों से हुई थी पूछताछ, यूनिस का खुलासा

Tue, 23 Jul 2024 09:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

यूनिस 2007 वनडे विश्व कप में पाकिस्तान टीम के सदस्य थे। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से वूल्मर की मौत के बाद जांच के दौरान खिलाड़ियों को उनके अधिकारियों से मिले समर्थन की कमी पर निराशा भी व्यक्त की।
विज्ञापन
1 of 4
बॉब वुल्मर - फोटो : Twitter/PCB
टेस्ट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले यूनिस खान ने कहा है कि अगर दिवंगत राष्ट्रीय मुख्य कोच बॉब वूल्मर जीवित होते तो देश का क्रिकेट ऊंचाइयों तक पहुंच गया होता। वूल्मर को आयरलैंड से पाकिस्तान की हार और 2007 क्रिकेट विश्व कप से बाहर होने के कुछ घंटों बाद जमैका में अपने होटल के कमरे में मृत पाया गया था। यूनिस ने कहा, 'मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगर वूल्मर मुख्य कोच बने रहते, तो पाकिस्तान क्रिकेट आज बहुत अलग होता और वह इसे महान ऊंचाइयों तक ले जाते।'
विज्ञापन

2 of 4
बॉब वुल्मर - फोटो : Twitter/PCB
यूनिस 2007 वनडे विश्व कप में पाकिस्तान टीम के सदस्य थे। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से वूल्मर की मौत के बाद जांच के दौरान खिलाड़ियों को उनके अधिकारियों से मिले समर्थन की कमी पर निराशा भी व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'मैं बॉब वूल्मर के काफी करीब था और मैच या नेट्स के बाद एक साथ बैठकर क्रिकेट पर चर्चा करना हमारी दिनचर्या बन गई थी। दुर्भाग्य से जिस रात उनका निधन हुआ, हम एक साथ नहीं बैठे क्योंकि हम आयरलैंड से हार गए थे।'
विज्ञापन

3 of 4
बॉब वुल्मर - फोटो : Twitter/PCB
यूनिस ने कहा, 'मैं शून्य पर आउट हुआ था और खुद से बहुत परेशान था। इसलिए मैं अपने कमरे में गया और खुद को अंदर बंद कर लिया। अगले दिन मैंने वूल्मर को नाश्ते पर नहीं देखा और बाद में हमें उनकी मौत के बारे में पता चला।' यूनिस ने कहा कि वूल्मर की मौत और खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज में जो तनाव झेलना पड़ा, उसने लंबे समय तक पाकिस्तान की कप्तानी करने के बारे में उनका मन बदल दिया। वूल्मर की मौत को बाद में प्राकृतिक कारणों से बताया गया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और सरकार ने जमैका पुलिस के साथ काम करने के लिए अपने स्वयं के सुरक्षा अधिकारियों को कैरेबियाई भेजा था।
विज्ञापन

4 of 4
बॉब वुल्मर - फोटो : Twitter/PCB
यूनिस ने कहा कि वूल्मर ने उन्हें विश्व कप के बाद सभी प्रारूपों में लंबे समय तक पाकिस्तान की कप्तानी के लिए मानसिक रूप से तैयार किया था। उन्होंने कहा, 'विश्व कप में जो कुछ भी हुआ, उसके बाद मैंने अपना मन बदल दिया और मैं अनिच्छुक कप्तान बन गया और मेरे दिमाग में कोई लंबा कार्यकाल नहीं था।' यूनिस ने कहा कि वूल्मर की मौत के बाद खिलाड़ियों को दूसरे द्वीप ले जाया गया जहां स्थानीय पुलिस ने उनसे तीन दिन तक पूछताछ की। उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए एक टॉर्चर की तरह था। मैं समझता हूं कि देश के दूत के रूप में खिलाड़ी को क्या जिम्मेदारियां दिखानी होती हैं, लेकिन यह इसके विपरीत होना चाहिए। अधिकारियों को भी हमारी देखभाल करनी चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें