फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asteroid News: खतरे में दुनिया! धरती की तरफ बढ़ रहा 1600 फीट का एस्टेरॉयड, नासा ने जारी की चेतावनी

Sun, 15 May 2022 11:26 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धरती की तरफ बढ़ रहा 1600 फीट का एस्टेरॉयड - फोटो : Twitter @SPACEdotcom
Asteroid News in Hindi: धरती के लिए एस्टेरॉयड को काफी लंबे समय से खतरा बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर धरती से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो बड़ी तबाही मच सकती है। बताया जाता है कि एक बार धरती से एस्टेरॉयड की टक्कर हुई थी। इस टक्कर के बाद धरती से डायनासोर समाप्त हो गए थे। इसके बाद वैज्ञानिकों ने कई बार धरती से एस्टेरॉयड के टकराने की आशंका जताई, लेकिन कभी यह सच साबित नहीं हुई है। अब एक बार धरती से एस्टेरॉयड के टकराने का खतरा मंडरा रहा है। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि यह एस्टेरॉयड 16 मई को सुबह 2.48 बजे धरती के पास से गुजरेगा। नासा ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि अगर धरती से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो भारी तबाही मच सकती है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की गणना के मुताबिक, यह एस्टेरॉयड धरती से करीब 25 लाख मील की दूरी से गुजरेगा। आइए जानते हैं इस एस्टेरॉयड के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
धरती की तरफ बढ़ रहा 1600 फीट का एस्टेरॉयड - फोटो : iStock
नासा ने बताया है कि इस एस्टेरॉयड की चौड़ाई 1608 फीट है। एफिल टावर से भी यह एस्टेरॉयड बड़ा है। इस एस्टेरॉयड का नाम 388945 (2008 TZ3) है। इससे पहले मई 2020 में यह धरती के पास से गुजरा था। अब इसके बाद यह साल 2024 और 2163 में धरती के पास आएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
धरती की तरफ बढ़ रहा 1600 फीट का एस्टेरॉयड - फोटो : iStock
नासा के वैज्ञानिक इस पर लगातार नजर रख रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एस्टेरॉयड धरती से काफी दूर है, लेकिन वैज्ञानिक इसको संभावित खतरा मान रहे हैं। वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह धरती से 25 लाख मील की दूरी से जाएगा। लेकिन अंतरिक्ष के परिप्रेक्ष्य में यह दूरी बेहद कम है। 

4 of 5
धरती की तरफ बढ़ रहा 1600 फीट का एस्टेरॉयड - फोटो : iStock

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर कोई एस्टेरॉयड करीब 46 लाख मील के अंदर आता है, तो धरती के लिए खतरा हो सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अभी एस्टेरॉयड आ रहा है। अगर इसकी धरती से टक्कर होती है, तो तबाही मच सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धरती की तरफ बढ़ रहा 1600 फीट का एस्टेरॉयड - फोटो : iStock
जानिए क्या है एस्टेरॉयड

उल्कापिंड या क्षुद्रग्रह को एस्टेरॉयड कहा जाता है। किसी ग्रह के बनते समय उससे छोटे-छोटे चट्टान के टुकड़े निकलकर बाहर आ जाते हैं और सूर्य की परिक्रमा करने लगते हैं। कभी कभी ऐसा होता है कि यह अपनी कक्षा से बाहर निकल जाते हैं। आमतौर पर ग्रहों की कक्षा में एस्टेरॉयड जल जाते हैं, लेकिन बड़े एस्टेरॉयड कभी-कभी ग्रहों से टकरा जाते हैं। पृथ्वी से भी एस्टेरॉयड की टक्कर हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें