Asteroid News: एस्टेरॉयड को काफी लंबे से धरती के लिए खतरा बताया जा रहा है। अगर धरती से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो तबाही मच सकती है। कहा जाता है कि एक बार पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकराया था, जिसके बाद डायनासोर खत्म हो गए थे। इसके बाद कई बार एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना जताई गई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बार फिर एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी दी है।
नासा का कहना है कि करीब 720 फीट का विशालकाय एस्टेरॉयड तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। एक मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, यह विशालकाय एस्टेरॉयड 15 सितंबर, 2024 को पृथ्वी के बेहद पास से गुजरेगा। इस एस्टेरॉयड की रफ्तार 25,000 मील प्रति घंटे है, जो बेहद डराने वाली है। नासा की तरफ से कहा गया है कि यह एस्टेरॉयड 6,20,000 मील की दूरी से गुजरेगा। यह दूरी पृथ्वी और चांद की दूरी का 2.6 गुना है। यह दूरी भले ही ज्यादा है, लेकिन वैज्ञानिक इसे लेकर चिंतित हैं।