Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की कई तस्वीरें वायरल होती रहती है, जो लोगों के दिमाग को घूमा कर रख देती हैं। इनमें से कई तस्वीरों में कुछ चीजें छिपी होती हैं जिन्हें खोजना होता है। कुछ फोटोज हमारे व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं। इन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को लेकर मिले चैलेंज को पूरा करने में लोगों को मजा आता है। हालांकि इन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इन तस्वीरों से दिमाग की अच्छी खासी कसरत भी होती है।
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में चीजों को इस तरह छिपाया गया होता कि वो हमारी आंखों के सामने होने के बावजूद नहीं नजर आती हैं। कई लोग इन वस्तुओं को खोजने की बहुत कोशिश करते हैं, लेकिन खोज नहीं पाते हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक खरगोश छिपा हुआ है। इस तस्वीर में खरगोश को आपको खोजना है।