प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खोजकर्ता पिछले एक साल से हेलीकाप्टर से हवाई सर्वेक्षण कर रहे थे। इस दल को ऑथर मैथ्यू डैल्टन लीड कर रहे थे। तभी उन्हें एक चौंकाने वाले रास्ते का पता चला। ये रास्ते 1,60,000 किलोमीटर तक फैले हुए हैं। जब इन रास्तों की जांच पड़ताल की गई तो बेहद ही हैरान करने वाली जानकारी सामने निकल कर आई। खोजकर्ताओं ने इस रास्ते की सैटेलाइट से खींची तस्वीरों की भी जांच की और एक रिपोर्ट बनाई। इस रिपोर्ट को होलोसीन जर्नल रिसर्च में प्रकाशित भी किया गया है।