सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ यह वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बस इतनी भरी हुई है कि टिकट काटना लगभग असंभव लग रहा है, लेकिन यह महिला कंडक्टर यात्रियों तक पहुंचने के लिए सीट के ऊपर चढ़ गईं और पूरी मुस्तैदी से टिकट काटने लगीं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "भीड़ से घबराना नहीं, कर्तव्य निभाना सीखो। यह बहादुर महिला कंडक्टर बिना रुके अपनी ड्यूटी कर रही हैं, वाकई काबिल-ए-तारीफ।"
लोगों ने जमकर दी ऐसी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही लोग जमकर प्रतिक्रिया देने लगे। एक यूजर ने लिखा, "जयपुर से टोंक जाने वाली इस बस की कंडक्टर मैडम को सलाम।" वहीं, किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "अगर कोई टिकट नहीं लेता तो यह कंडक्टर मार भी सकती हैं।" एक और यूजर ने लिखा, "म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के?" तो किसी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "बहादुर महिला, लेकिन कमजोर सरकार।"
अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई हैं ये वीडियो
बता दें कि इस वीडियो को अब लाखों में व्यूज मिल चुके हैं और 22 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर भी किया जा रहा है। लोगों का मानना है कि ऐसी वीडियोज महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं और लोगों को इनसे सीखना चाहिए कि भले ही परिस्थिति चाहे कोई भी हो, हमें बिल्कुल भी हार नहीं माननी चाहिए।