अपने पसंदीदा सुपरस्टार को हर कोई पसंद करता है। फैंस को उनकी हर एक चीज से लगाव होता है। ऐसे में इन दिनों कर्ट कोबेन की चर्चा खूब हो रही है। आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन इस सुपरस्टार के 6 बालों की नीलामी हुई है, जिसे उसके चाहनेवालों ने लाखों रुपए देकर खरीदें हैं। ये हैरान करने वाली खबर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कर्ट कोबेन
- फोटो : Social media
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कर्ट कोबेन 90 के दशक के जाने माने सुपरस्टार थे। कोबेन अमेरिका के काफी मशहूर रॉकस्टार सिंगर थे। इसके अलावा वे पेशेवर गिटारिस्ट भी थे। कोबेन ने 90 के दशक में निर्वाणा बैंड की शुरुआत की थी, जो उन दिनों काफी लोकप्रिय हुआ। निर्वाणा का पहला एल्बम रिलीज होने के बाद कर्ट कोबेन रातों रात स्टार बन गए थे।
विज्ञापन
3 of 5
कर्ट कोबेन
- फोटो : Social media
इनके पहले एल्बम को अमेरिका में लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद उनका नया हेयरकट स्टाइल काफी प्रचलित हुआ, जिसे उनकी दोस्त टेसा ओसबॉर्न ने डिजाइन किया था। कुछ समय बाद ही इस लोकप्रिय गायक ने 5 अप्रैल 1994 के दिन खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान कोबेन महज 27 साल के ही थे। पुलिस को उनके कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था।
वहीं हाल ही में कर्ट कोबेन के 6 बालों की नीलामी आइकॉनिक ऑक्शन में हुई है। इस नीलामी में कोबेन के 6 बालों को बेचा गया। बालों को नीलाम करने के बाद कुल 14,145 डॉलर प्राप्त हुए, जो कि भारतीय रुपयों में तकरीबन 10 लाख रुपए हैं। आपको बता दें कि कर्ट कोबेन के बालों को लंबे समय से प्लास्टिक के बॉक्स में संभाल कर रखा गया था।
पिछले साल जून के महीने में इस मशहूर गायक के गिटार को भी ऑक्शन में बेचा गया था। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इस गिटार की नीलामी 6 मिलियन डॉलर में हुई थी, जिसकी कीमत भारतीय रुपयों में 44 करोड़ है। नीलाम किया गया यह गिटार अब तक के सबसे महेंगे गिटारों की फेहरिस्त में शामिल है। वहीं इस दौरान कर्ट कोबेने के इंश्योरेंस लेटर को भी नीलाम किया गया था, जिसे एक शख्स ने 13 लाख रुपए में खरीदा था। इस सुपरस्टार को मरे 27 साल हो गए हैं, पर इसे चाहने वालों की कमीं आज भी नहीं है।