फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति और सुकून के लिए इस शख्स ने खरीद लिया आइलैंड, रहने के लिए बनवाया चलता-फिरता घर

Fri, 09 Apr 2021 09:21 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
टिफनी वैन - फोटो : Instagram/tiffany_the_tiny_home
हर इंसान का जीवन जीने का अपना-अपना तरीका होता है। कुछ लोगों को कई तरह की सुख-सुविधाओं का शौक होता है, तो वहीं कुछ लोग बहुत सीमित चीजों में ही अपनी जिंदगी गुजार लेते हैं। आसान शब्दों में कहें, तो इंसान ने अपने जिंदगी को जीने के लिए एक पैमाने तय कर रखे हैं। भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण लोग शांति औक सुकून की तलाश कर रहे हैं। कुछ इसी तरह अमेरिका के रहने वाले टिम डेविडसन ने शाति की तलाश में घर छोड़ दिया और आगे की जिंदगी जीने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए।
विज्ञापन

2 of 6
टिफनी वैन - फोटो : Instagram/tiffany_the_tiny_home
दरअसल, टिम डेविडसन ने पहले एक टिफनी वैन (पहियों पर बना घर) खरीदा और बाद में इस वैन को पार्क करने के लिए फ्लोरिडा में 1.5 एकड़ यानी 65 हजार 340 वर्ग फीट में फैला एक आईलैंड ही खरीद लिया। इसके लिए टिम डेविडसन को 2 लाख डॉलर यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से 1 करोड़ 46 लाख रुपए चुकाने पड़े थे। इतनी बड़ी रकम टिम डेविडसन ने केवल शांति और सुकून की तलाश में खर्च कर दिए।
विज्ञापन

3 of 6
टिफनी वैन - फोटो : Instagram/tiffany_the_tiny_home
टिम डेविडसन ने रहने के लिए जो टिफनी वैन खरीदा है, उसमें 270 वर्ग फीट की जगह है। इतने में ही उन्होंने लिविंग स्पेस, वर्क स्पेस और किचन बना रखा है। वैन पर बने इस घर को खरीदने के बाद डेविडसन एक ऐसी जगह की तलाश में निकले जहां वो अपने इस छोटे से आशियाने को लेकर जा सकें। डेविडसन का मानना है कि वो मिनिमलिस्ट हैं यानी वो कम चीजों में जिंदगी जीने में विश्वास रखते हैं।

4 of 6
टिफनी वैन - फोटो : Instagram/tiffany_the_tiny_home
टिम डेविडसन की इस चाहत को पूरा करने में उनकी पत्नी सैम ने भी काफी मदद की। उनका यह छोटा सा घर इतना सुरक्षित है कि उन्होंने पूरा लॉकडाउन ही इसमें ही बिता दिया। साथ ही पहियों पर बने इस घर को कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इसके बाद आइलैंड पर शिफ्ट होने के बाद टिम को ये ख्याल आया कि तूफान से बचने के लिए भी तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
आइलैंड पर घर और टिफनी वैन - फोटो : Instagram/tiffany_the_tiny_home
तूफान को ध्यान में रख टिम डेविडसन ने आइलैंड पर 320 वर्ग फीट में एक और घर बना लिया है। इस घर की सबसे खास बात ये है कि यह ऑक्टागन शेप में बना हुआ है। इस वजह से इस पर तूफान की हवाओं का असर कम होता है। इस घर को वो कम पैसे में सफर करने वालों को रहने के लिए देते हैं। बता दें कि टिम डेविडसन के घरों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टिफनी वैन - फोटो : Instagram/tiffany_the_tiny_home
टिम डेविडसन ने जो आइलैंड खरीदा था, उसपर काफी घास और गंदगी थी। इसकी साफ-सफाई के साथ टिम ने  इसमें शहर में मिलने वाली सभी सुविधाओं से जोड़ा। टिम ने इस आइलैंड को अब इस तरह से बदल दिया है कि यहां पर प्रकृति की खूबसूरत छटा देखने को मिलती है। उन्होंने आईलैंड पर आम, एवोकाडो, शहतूत, लीची, अनानास और अंजीर के काफी पेड़ लगाए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें