7 अजूबों से जुड़ीं दिलचस्प बातें
- फोटो : iStock
माचू पिच्चू, पेरू
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में स्थित माचू पिच्चू इंका सभ्यता से संबंधित एक एतिहासिक स्थल है। यह शहर करीब 8,000 फीट की उंचाई पर उरुबाम्बा घाटी के ऊपर एक पहाड़ पर स्थित है। माचू पिच्चू दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। माचू पिच्चू को 'इंकाओं का खोया हुआ शहर' कहा जाता है। यह इंका साम्राज्य के सबसे परिचित प्रतीकों में से एक है। इसे पेरू का एक एतिहासिक देवालय भी माना जाता है, इसलिए इसे एक पवित्र स्थान माना गया। साल 1983 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया है। इंति वाताना, सूर्य का मंदिर और तीन खिड़कियों का कमरा माचू पिच्चू के प्रमुख संरचना हैं। बताया जाता है कि जिन पत्थरों से इस शहर का निर्माण किया गया था उनमें से कई 50 पाउंड वजन के थे। इन पत्थरों को पहाड़ों पर ले जाने के लिए किसी पहिए का प्रयोग नहीं हुआ था।