फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सड़क किनारे दिखा '7 मुंह वाला सांप', जानिए वायरल तस्वीर का सच

Wed, 18 Oct 2017 10:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
1 of 5
- फोटो : facebook
सोशल साइट पर कई बार आपने सात मुंह वाले सांप की तस्वीर को देखा होगा। इस तस्वीर को लोगों ने अपने ट्विटर से लेकर फेसबुक पर खूब शेयर किया। हर कोई ये देखकर हैरान था कि 7 मुंह का सांप लोगों को दर्शन दे रहा है। जानिए क्या है इस वायरल तस्वीर का सच।

2 of 5
पौराणिक कथाओं के अनुसार जब-जब भगवान विष्णु पृथ्वी पर अवतार लेते हैं, तब-तब शेषनाग उनके साथ अवतरित होते हैं। लेकिन दुनिया उस वक्त हैरान रह गई जब लोगों को सड़क किनारे शेषनाग के दर्शन हो गए। कुछ लोगों ने इस नाग की तस्वीर को खींच कर सोशल साइट पर शेयर कर दिया।

3 of 5
सोशल साइट पर वायरल होने के बाद देश भर में इस तस्वीर की पूजा की जाने लगी।


लेकिन जरा ठहरिए...अब देखिए इस नाग की असली तस्वीर, जिसे तोड़-मरोड़ के पेश किया गया।

4 of 5
दरअसल, जिस जगह ये तस्वीर ली गई वहां 7 मुंह वाला नहीं, बल्कि एक मुंह वाला सांप ही बैठा था। किसी खुराफाती इंसान ने इसे फोटोशॉप कर के सोशल साइट पर शेयर कर दिया।
विज्ञापन

5 of 5
लेकिन आज भी लोग इस तस्वीर को सच माने बैठे हैं। जबकि दुनिया में अभी तक किसी ने भी सात मुंह वाले सांप को नहीं देखा है।
Next
AU ऐप में पढ़ें