बीच पर बैठकर समंदर की लहरों का मजा लेना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है लेकिन पत्थरों के बीच उन्ही की शक्ल में आपका सामना मौत से भी हो सकता है। दुनिया के जहरीले जानवरों में शुमार स्टोन फिश ज्यादातर मकर रेखा के आसपास समुंद्र मे पाई जाती है। ये मछली पत्थरों के जैसे दिखाई देती है।
विज्ञापन
2 of 5
d
यही कारण है कि इस मछली को ज्यादातर लोग पहचान नहीं पाते और इसका शिकार हो जाते हैं। अगर गलती से भी इस मछली पर किसी का पैर पड़ जाए तो ये अपने ऊपर पड़ने वाले वजन की मात्रा में जहर निकालती है। यह जहर इतना खतरनाक होता है कि किसी ने भी इस पर पैर रख दिया तो पैर काटना ही पड़ेगा और जरा सी लापरवाही मौत का कारण भी बन सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
d
पैर रखते ही यह फिश 0.5 सेकेंड की तेजी से अपना जहर छोड़ती है। यानी की पलक झपकते जितनी देर में ही यह अपना काम कर देती है। इस मछली का जहर इतना खतरनाक है कि इसकी एक बूंद अगर किसी शहर के पानी में मिला दी जाए तो शहर के हर इंसान की मौत हो सकती है।
4 of 5
d
किसी इंसान का शरीर अगर इस मछली के जहर के संपर्क में आ जाए तो समझिए मौत तय है। इसके आगे तो भगवान ही बचा सकता है। दुनिया अजीबोगरीब जीवों से भरी पड़ी है। खौजकर्ता हर दिन हजारों-हजार नए-नए जीव खोजकर निकाल लेते हैं। कुछ ऐसी है ये 'स्टोन फिश'।
इसलिए दुनिया में पाई जाने वाली तमाम मछलियों से यह बिलकुल अलग है। दिखने में ये मछलियों जैसी नहीं दिखती बल्कि पत्थर जैसी दिखती है। जी हां, जहां मछलियों का शरीर बेहद कोमल होता है वहीं इसका शरीर पत्थर के समान होता है। इसका ऊपरी खोल एकदम पत्थर के जैसे सख्त होता है। मछली के ऊपर यह पत्थर का खोल कुछ-कुछ इंसानी चेहरे के जैसा नजर आता है।