फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी ढंग से अपना रंग बदलने में माहिर होता है यह समुद्री जीव, देखकर आप भी चौंक जाएंगे

Wed, 28 Mar 2018 08:29 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
seahorse
इस बात में कोई दो राय नहीं कि धरती पर व्हेल, बाघ, और हाथियों के विलुप्त होने का कारण इंसान हैं। इंसानों द्वारा किए जा रहे तेजी से शिकार के कारण आज ये प्रजातियां खतरें में पड़ गई हैं। ऐसा ही एक और दुर्लभ समुद्री जीव लुप्तप्राय स्थिति में पहुंच चुका है। जी हां, इसका नाम है सी होर्स...

इससे संबंधित एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक समुद्री घोड़ा रहस्यमयी ढंग से अपना रंग बदलते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह वीडियो ब्रिटिश कस्टम ने बनाया था जिसे यू ट्यूब पर भी शेयर किया गया है। उन्होंने यह दुर्लभ जीव तस्करी में पकड़े थे।
विज्ञापन

2 of 6
seahorse
दोस्तों 'सी-होर्स' को हम 'समुद्री घोड़ा' या 'अश्वमीन' भी कहते हैं। समुद्री घोड़ा असल में घोड़ा नहीं, बल्कि एक विचित्र प्रकार की मछली है। इसका सिर घोड़े के सिर से काफी मिलता-जुलता है, इसलिए इसका नाम समुद्री घोड़ा पड़ गया। इसका शरीर कड़ा और चिकना होता है और पूंछ सांप जैसी होती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
sea horse give birth
यह समुद्र में सबसे गहराई में पाए जाने वाला दुर्लभ जीव है। यह बात आपको याद भी नहीं होगी कि साल 2012 में प्रकाशित एक रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने यह चेतावनी जारी की थी कि अगले 10 वर्षों में 'सी हॉर्स' पूरी तरह से विलुप्त हो सकते हैं। इन्हें बचाए जाने की कोशिशे अगर अभी से तेज नहीं हुई तो इन्हें खत्म होने से कोई नहीं रोक सकता। आज वाकयी ऐसे हालात पैदा हो गए हैं।

 

4 of 6
sea horse
आपको जानकर हैरानी होगी कि सी-होर्स के विलुप्त होने के पीछे भी इंसानों का ही हाथ है। इसे आप समुद्री जीवों के व्यापार से जोड़ कर देखेंगे तो तस्वीर कुछ साफ हो जाएगी। बता दें समुद्री जीवों का व्यापार इसकी मुख्य वजह है। दरअसल, शिकारियों ने जंगल की जमीन छोड़ी तो समुद्र पर अपना कब्जा जमा लिया। पहले ये जंगल में जंगली जानवरों को मारते थे और अब समुद्री जीवों को पकड़ते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
sea horse
आपकी जानकारी के लिए बता दें इंटरनेशनल मार्केट में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले समुद्री जीवों में समुद्री घोड़े का भी नाम भी है। सूक्ष्म जलीय जानवरों की खरीद-फरोख्त का यह कारोबार इंसान बिना यह जाने कर रहा है कि ये प्रजातियां केवल समुद्र में जिंदा रह सकती हैं। खरीददार यह सोचता है कि शीशे के जार में रखा यह सुक्ष्म जीव उसके घर की शोभा बढ़ाएगा, जबकि बेचने वाला महज इसका दाम हासिल करने तक ही सोचता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sea horse
एकबार में 1800 बच्चों को जन्म देता है एक समुद्री घोड़ा
एक समुद्री घोड़ा एक बार में 1800 बच्चों को जन्म देती है। इसके बावजूद ताज्जुब करने वाली बात यह है कि ये प्रजाती विलुप्ती के कगार पर है। इससे साफ है कि समुद्री शिकारी कितनी तेजी से इन्हें पकड़ रहे हैं।  

देखें वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें