मौज मस्ती के इरादे से सैलानी देश दुनिया के उन हिस्सों तक पहुंच जाते हैं। जहां आम इंसान बमुश्किल ही पहुंच पाता है। इन जगहों पर सुकुन तो मिलता ही है साथ ही ऐसा कुछ दिख जाता है जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है। जी हां, घुमक्कड़ प्रवृति के लोग जब बिल्कुल नई जगहों पर पहुंचते हैं तो कई बार उनके सामने ऐसी चीजें आ जाती हैं जिसकी दुनिया ने कल्पना भी नहीं की होती है। थाई आइलैंड पर ऐसा ही कुछ हुआ।