फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी हैरतअंगेज है इस खूबसूरत लड़की की कहानी, इस खूंखार जीव के साथ बिताती है रात

Sat, 01 Dec 2018 12:55 PM IST
फीचर डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Girl sleeping with python - फोटो : social media
जानवरों से प्यार आजकल लोगों का शौक बन चुका है। लोगों को तरह-तरह के जानवरों को पालना का शौक होता है। कोई कुत्ता पालता है तो कोई बिल्ली। लेकिन लंदन की रहने वाली एक 21 साल की लड़की ने एक ऐसे खतरनाक जीव को पाल रखा है, जिसे देखते ही लोगों की सांसें अटक जाती हैं। यहां तक कि लोग उस लड़की के घर जाने से भी कतराते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Girl sleeping with python - फोटो : social media
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जी नामक इस लड़की ने अपने घर में एक 16 फीट लंबे बरमीस पायथन को पाल रखा है। सिर्फ यही नहीं, उसने अपने घर में ही सांपों का कलेक्शन बनाकर रखा है, जिसमें बोआ कोंस्ट्रिक्टर, इलस्ट्रिअस पायथन और ब्लड पायथन शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Girl sleeping with python - फोटो : social media
बता दें कि 21 वर्षीय जी अभी वेटरनरी नर्स की पढ़ाई कर रही हैं। वो अपने बारे में बताती हैं कि उन्होंने पहली बार 6 साल की उम्र में सांप देखा था और तभी से उन्हें सांपों से इतना लगाव हो गया कि आज तक वह उनके साथ ही रह रही हैं। यहां तक कि वो पायथन के साथ सो भी जाती हैं। उनका कहना है कि उन्हें पायथन के साथ सोने में बहुत आराम महसूस होता है। 

4 of 5
Girl sleeping with python - फोटो : social media
जी बताती हैं कि 14 साल की उम्र में उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर पहला सांप खरीदा था, जो एक मिनी रेप्टाइल हाउस से आया था और आज उनके पास 16 सांप हैं। उनका कहना है कि सांप कभी भी बिना गलती के आपको परेशान नहीं करते हैं और न ही आपको मारने आते हैं। वो तो बड़े उत्सुक प्राणी होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Girl sleeping with python - फोटो : social media
जी के पास जो सबसे बड़ा सांप है, वो बरमीस पायथन ही है। 16 फीट लंबे उस पायथन का वजन 28 किलो है। उसकी लंबाई की वजह से उसे उठाने में हमेशा दो लोगों की जरूरत पड़ती है। जी के मुताबिक, पायथन महीने में सिर्फ एक बार 3-6 किलो खरगोश का गोश्त खाता है। इसके अलावा वो चूहे भी खाता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें