Wow! Signal: ब्रह्मांड में धरती के अलावा क्या दूसरे किसी ग्रह पर जीवन है? वैज्ञानिक सालों से इस चीज की तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही उनको उम्मीद है कि ब्रह्मांड में धरती के अलावा किसी न किसी जगह जीवन जरूर होगा। लेकिन अभी यह सवाल है कि क्या धरती के अलावा भी किसी दूसरे ग्रह पर जीवन है? इन सवालों का जवाब वैज्ञानिक सालों से तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। लेकिन इतिहास के पन्नों में ऐसी कई घटनाएं दर्ज हैं जिन्होंने एलियंस जीवन को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
वाओ सिग्नल (wow) भी उन्हीं में शामिल है। कहा जाता है कि एलियंस ने इसके जरिए धरती के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की थी। 15 अगस्त 1977 को रात करीब 11.16 मिनट पर अंतरिक्ष से रेडियो टेलीस्कोप में एक संदेश आया था जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। रेडियो टेलीस्कोप पर लगभग 1 मिनट 12 सेकंड तक एक अजीबोगरीब संदेश चला था। इस संदेश ने ब्रह्मांड में एलियन होने की संभावना को मजबूत कर दिया था। यह अजीब सिग्नल बिग ईयर रेडियो टेलीस्कोप को मिला था।