फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aliens News: वैज्ञानिक का बड़ा दावा, एलियंस को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 14 Apr 2024 02:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वैज्ञानिक ने एलियंस को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Istock
Aliens News: क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक सालों से तलाश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। इन सवालों के बीच आए दिन एलियंस को लेकर नए-नए दावे किए जाते हैं। कई बार आसमान में दिखने वाली रहस्यमयी चीजों को यूएफओ से जोड़ा जाता है और कहा जाता है कि एलियंस धरती पर बार-बार आते हैं। ब्रिटेन में ढाई साल के अंदर करीब 1000 यूएफओ देखने का दावा किया गया है। 

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अमेरिका के सैन्यकर्मियों, पायलट और बडे़ प्रोफेसर ने यह दावा किया है। अब इस बीच एक इजरायली-अमेरिकी खगोलशास्त्री, एवी लोएब ने नया दावा किया है, जो बेहद चौंकाने वाला है। एवी एलियंस के अस्तित्व को साबित करने की कोशिश में लगे हैं। इसलिए उन्हें  'एलियन हंटर' कहा जाता है। एवी लोएब ने एक डॉक्यूमेंट्री में दावा करते हुए कहा कि यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन CERN में बनाए गए हिडेन डायमेंशंस (छिपे हुए आयामों) की मदद से एलियंस गोपनीय तरीके से धरती पर आए होंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
Harvard professor claims Aliens have likely travelled to Earth - फोटो : Istock
संगठन के वैज्ञानिक फ्रांस-स्विट्जरलैंड सीमा पर जिनेवा में बिग बैंग की स्थितियों को फिर से बनाने की कोशिश क रहे हैं। इसके लिए वह लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली पार्टिकल एक्सिलेटर) का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके जरिए उन्हें उम्मीद है कि हमारा ब्रह्मांड सबसे पहले कैसे बना, इसका पता लगा लेंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Harvard professor claims Aliens have likely travelled to Earth - फोटो : Istock
प्रोफेसर लोएब ने 'द पैरानॉर्मल यूएफओ कनेक्शन' डॉक्यूमेंट्री में बताया कि एलियन धरतीवासियों से कहीं ज्यादा दूर हो सकते हैं। उनका दावा है कि संभव है कि वे पहले ही अरबों सालों से डायमेंशन होपिंग टेक्नीक पर काम कर रहे होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर एलियन तकनीक धरती तक पहुंचने में सक्षम हो गई, तो हम पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।  ऐसा इसलिए, क्योंकि वर्तमान में धरती पर हमारे पास मौजूद तकनीक से अलग होगी।

Ajab-Gajab: महिलाओं को जिंदा दफना दिया जाता था, किए जाते थे ऐसे काम, जानकर वैज्ञानिक भी हैरान
 

4 of 5
Harvard professor claims Aliens have likely travelled to Earth - फोटो : Istock
प्रोफेसर लोएब ने दावा किया कि एलियन चुपचाप धरती पर आते होंगे और सभी तरह के तकनीकी उपकरणों को देखते होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे में इंसानों की तरफ से हिडेन डायमेंशंस के माध्यम से यात्रा करने पर किसी भी टकराव की अधिक संभावना उतपन्न होगी। 

Dead Sea: इस रहस्यमयी समुद्र में नहीं डूबती कोई भी चीज, जानिए इस खूबसूरत सागर की सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Harvard professor claims Aliens have likely travelled to Earth - फोटो : Istock
प्रोफेसर लोएब ने कहा कि एक सदी पहले क्वांटम मैकेनिक्स की खोज हुई थी। वर्तमान में इंसानों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सभी सबसे सोफेस्टिकेटेड टेक्नोलॉजी, जैसे कि इंटरनेट, आर्टिफीशियल इंटैलिजेंस, आदि, क्वांटम यांत्रिकी की हमारी समझ पर निर्भर करती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें