Aliens News: सबसे बड़ा सवाल है कि क्या धरती के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है? क्या ब्रह्मांड में एलियंस मौजूद हैं? दुनियाभर के वैज्ञानिक सालों से इन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक इसको लेकर कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। हालांकि अक्सर लोग एलियन और यूएफओ देखने का दावा करते हैं। कई बार लोगों ने यहां तक दावा किया है कि एलियंस ने उनका अपहरण कर लिया थ
दरअसल, आए दिन एलियंस से जुड़ी हैरान करने वाली खबरें सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन (Pentagon) आसमान में अभी तक देखे गए सैकड़ों अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) की जांच करने में लगा है। अमेरिका पर सालों से एलियन के रहस्य को छिपाने के आरोप लगते आ रहे हैं। अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख बिल नेल्सन का भी कहना है कि ब्रह्मांड में किसी और ग्रह पर जीवन हो सकता है।