फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alien News: एशिया को पसंद करते हैं एलियन! यहां पर एक साल में दिखे 452 यूएफओ

Tue, 28 Jun 2022 11:53 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एशिया को पसंद करते हैं एलियन! - फोटो : iStock
Alien News: इन दिनों एलियन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आए दिन इस परग्रही जीव को लेकर अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। ब्रह्मांड में एलियन की मौजदूगी आज भी रहस्य है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनको अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। यूएफओ और एलियन को लेकर किसी के पास कोई ठोस सबूत भी नहीं है। अब इस बीच एशिया में एक जगह को एलियन का हॉट स्पॉट बताया जा रहा है। 

जापान के एक खास इलाके में बड़ी संख्या में एलियन यान देखने का दावा किया गया है। एलियन एक्सपर्ट के इस दावे के बाद लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। एलियन एक्सपर्ट का कहना है कि बीते साल 452 बार एलियन एयरक्राफ्ट देखे गए हैं और इस घटना को रिकॉर्ड भी किया है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम दुनिया को जल्द ही इसका सबूत देगी। 
विज्ञापन

2 of 5
एशिया को पसंद करते हैं एलियन! - फोटो : iStock

अंतरराष्ट्रीय यूएफओ संस्थान के प्रमुख ने यह बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम विदेशी जीवन के सबूत देने के लिए तैयार है। लैब ने कई तस्वीरें जारी की हैं जिसमें से एक में आसमान में यूएफओ दिखाई दे रहा है। लैब की तरफ से दावा किया गया है कि 452 यूएफओ देखने के उसके पास सबूत हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
एशिया को पसंद करते हैं एलियन! - फोटो : iStock

अकेहरु मिकामी का कहना है कि उनकी टीम में शामिल शोधकर्ताओं ने अब तक जापान के लिनोमाची जिले में 452 यूएफओ जैसे दृश्य को रिकॉर्ड किया है। उन्होंने बताया है कि इसके वीडियो और फोटो भी हैं। यह कोई पक्षी नहीं है बल्कि इनके यूएफओ होने की संभावना है। जारी की गई तस्वीरों को लेकर उन्होंने यह बातें कही हैं। 

4 of 5
एशिया को पसंद करते हैं एलियन! - फोटो : iStock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल जापान के इनो फुकुशिमा प्रान्त में यूएफओ लैब को खोला गया है। इस लैब की स्थापना उड़ने वाली वस्तुओं की पहेली को सुलझाने के लिए किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एशिया को पसंद करते हैं एलियन! - फोटो : iStock

अकेहरु मिकामी ने बताया कि लिनोमाची जिले को लंब समय से जापान में एक लोकप्रिय एलियन हॉटस्पॉट के तौर पर देखा जाता है। उनका कहना है कि यूएफओ फुरेइकन संग्रहालय में 3000 दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों को रखा गया है। हाल ही में चीन ने एलियन के सिग्नल मिलने का दावा किया था। चीन के महाशक्तिशाली स्काई आई टेलिस्कोप ने ऐसे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल खोजे हैं जो पहले मिलने सकेतों से अलग है। वैज्ञानिक इसे धरती के बाहर जीवन होने के संकेत मान रहे हैं। अमेरिका में भी एलियन को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें