फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pm Modi: मिस्टर एंड मिसेज बाइडन के लिए बनवाई मैचिंग वाली ब्रॉच, जी-7 के दोस्तों के लिए तोहफा ले जाना नहीं भूले प्रधानमंत्री

Tue, 28 Jun 2022 11:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जर्मनी में हुई जी-7 देशों की बैठक में भी प्रधानमंत्री सभी देश के नेताओं के लिए भारत से एक से एक नायाब तोहफे ले गए थे। खास बात यह है कि उनका हर एक तोहफा भारत की वास्तु और लोककला का जीता जागता नमूना था...
विज्ञापन
1 of 6
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ चाय पीते पीएम मोदी (बाएं)। जी-7 में बाइडन से भी हुई भारतीय प्रधानमंत्री की मुलाकात। - फोटो : MEA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोस्ती निभाने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए वह जहां भी जाते हैं, लोग उनके मुरीद हो जाते हैं। फिर चाहें वह विश्व शक्ति अमेरिका के राष्ट्रपति हों या अन्य किसी शक्तिशाली देश के नेता। पीएम मोदी की एक खास बात है कि वह अपने वैश्विक दोस्तों के लिए उपहार ले जाना भी नहीं भूलते हैं। जर्मनी में हुई जी-7 देशों की बैठक में भी प्रधानमंत्री सभी देश के नेताओं के लिए भारत से एक से एक नायाब तोहफे ले गए थे। खास बात यह है कि उनका हर एक तोहफा भारत की वास्तु और लोककला का जीता जागता नमूना था...
विज्ञापन

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को दिया छत्तीसगढ़ का खास तोहफा 

2 of 6
पीएम मोदी द्वारा दिया गया तोहफा - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज को छत्तीसगढ़ से नंदी-थीम वाली डोकरा कला भेंट की। यह विशेष कलाकृति 'नंदी-द मेडिटेटिव बुल' की एक आकृति है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार नंदी को विनाश के देवता व भगवान शिव का वाहन माना जाता है।
विज्ञापन

सिरिल रामफोसा को भी रामयण थीम वाली कलाकृति 

3 of 6
पीएम मोदी द्वारा दिया गया तोहफा - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को रामायण थीम वाली डोकरा कलाकृति भेंट की। यह कला भी छत्तीसगढ़ की है। इस तरह धातु की ढलाई का उपयोग भारत में 4,000 से अधिक वर्षों से होता आ रहा है।

जो बाइडन को दिया ब्रॉच 

4 of 6
जो बाइडन को दिया गया तोहफा - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी वाला ब्रॉच उपहार में दिया। मिस्टर एंड मिसेज बाइडन के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मिलता जुलता ब्रॉच बनवाया था। 
विज्ञापन

जापान के पीएम को दिए निजामाबाद के मिट्टी के बर्तन

5 of 6
जापान के पीएम को दिया गया खास तोहफा - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को निजामाबाद के खास मिट्टी के बर्तन उपहार स्वरूप दिए। इनमें विशेष तकनीकी का उपयोग किया जाता है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि बर्तनों में ऑक्सीजन के प्रवेश की कोई गुंजाइश न हो और गर्मी का स्तर उच्च बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस के राष्ट्रपति को जरदोजी बॉक्स में दी इत्र की बोतलें 

6 of 6
फ्रांस के राष्ट्रपति को दिया खास तोहफा - फोटो : ANI
लखनऊ के खास जरदोजी बॉक्स में इत्र की बोतलें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रोन को उपहार में दी। जरदोजी बॉक्स को फ्रांसीसी राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में खादी रेशम से हाथ से कढ़ाई कर सजाया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें