Alien News: इन दिनों एलियन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। आए दिन इस परग्रही जीव को लेकर अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। ब्रह्मांड में एलियन की मौजदूगी आज भी रहस्य है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनको अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। यूएफओ और एलियन को लेकर किसी के पास कोई ठोस सबूत भी नहीं है। अब इस बीच एशिया में एक जगह को एलियन का हॉट स्पॉट बताया जा रहा है।
जापान के एक खास इलाके में बड़ी संख्या में एलियन यान देखने का दावा किया गया है। एलियन एक्सपर्ट के इस दावे के बाद लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। एलियन एक्सपर्ट का कहना है कि बीते साल 452 बार एलियन एयरक्राफ्ट देखे गए हैं और इस घटना को रिकॉर्ड भी किया है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम दुनिया को जल्द ही इसका सबूत देगी।