एलियंस को लेकर कई दावे किए जाते हैं। अब इस बीच एक अमेरिकी प्रोफेसर ने डराने वाला दावा किया है। प्रोफेसर का दावा है कि एलियंस (Aliens) एस्टेरॉयड (Asteroids) को बमों बदल देंगे और इससे धरती पर हमला करेंगे। इस हमले में शहर और धरती पर मौजूद सभी संसाधन तबाह हो जाएंगे। एक्सपर्ट का दावा है कि हमले से पहले एलियंस UFO के माध्यम से धरती का जायजा लेंगे। प्रोफेसर पॉल स्प्रिंगर अलबामा में यूएस एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज के प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में यह बातें कही हैं।
पेंटागन ने बीते साल एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें एलियंस के दावों को खारिज कर दिया गया था। हालांकि अमेरिका के आसमान में अज्ञात वस्तु उड़ने की बात कही गई थी। प्रोफेसर स्प्रिंगर ने कहा था कि ऐसा कुछ आसमान में है जिसको अमेरिका नहीं समझा सकता है। स्प्रिंगर का कहना है कि एलियंस हमला करते हैं, तो ठीक वैसा ही होगा जैसा यूरोपियों ने अमेरिका पर 300 साल पहले किया था। उस दौरान सभी संसाधन खत्म हो गए थे और मूल निवासियों का सफाया हो गया था।