फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Egyptian mummy fetus: 2000 साल पुरानी ममी के पेट में मिला सुरक्षित भ्रूण, हैरत में पड़े वैज्ञानिक

Wed, 26 Jan 2022 03:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
2000 साल पुरानी ममी के पेट में मिला सुरक्षित भ्रूण - फोटो : Twitter @weatherindia
मिस्र में एक ममी के पेट में रहस्यमयी भ्रूण मिला था, लेकिन वैज्ञानिकों ने अब इस रहस्य को सुलझा लिया है। यह ममी के पेट में 2000 साल से सुरक्षित था। माना जा रहा है कि यह मिस्र की पहली गर्भवती ममी है। महिला की मौत 30 साल की उम्र में हुई होगी। शोधकर्ताओं ने इस ममी को रहस्यमयी महिला नाम दिया है। सीटी स्कैन के जरिए भ्रूण का पता लगाया था जिसके बाद चौकाने वाला खुलासा हुआ था। महिला का शरीर विघटित हो गया, तो भ्रूण को अम्लीकरण से सुरक्षित रखा गया था। 

शोधकर्ताओं की टीम ने साल 2021 के अप्रैल में भ्रूण की जांच के लिए ममी का सीटी स्कैन और एक्स-रे किया था। इसके बाद वैज्ञानिक और पुरातत्वविद हैरत में पड़ गए। एक शोधकर्ता का कहना है कि अभी तक दुनिया में गर्भवती ममी नहीं मिली थी। अब इससे प्राचीन इतिहास को समझने में आसानी होगी। 
विज्ञापन

2 of 6
2000 साल पुरानी ममी के पेट में मिला सुरक्षित भ्रूण - फोटो : Twitter @IFLScience
ममी के सीटी स्कैन से खुलासा हुआ है कि जब गर्भवती महिला मरी होगी, तो उसके पेट में भ्रूण रहा होगा। 2000 साल पहले बनाई गई ममी में भ्रूण पूरी तरह से सुरक्षित है। जर्नल ऑफ आर्कियोलॉजिकल साइंस में यह स्टडी प्रकाशित की गई है। इस स्टडी में बताया है कि ममी के पेट में 2000 साल तक भ्रूण कैसे सुरक्षित रहा। 
विज्ञापन

3 of 6
2000 साल पुरानी ममी के पेट में मिला सुरक्षित भ्रूण - फोटो : Twitter @surimana16

माना जा रहा है कि दुनिया में यह सबसे प्राचीन भ्रूण है। साल 1826 में यह ममी वारसॉ विश्वविद्यालय को दान में मिली थी। विश्वविद्यालय में शोधकर्ताओं की टीम साल 2015 से ममी की जांच कर रही है। साल 2021 में इस ममी का सीटी स्कैन किया गया तब उन्हें छोटा सा पैर दिखा दिया। तभी शोधकर्ता समझ गए कि यह भ्रूण है। 

4 of 6
2000 साल पुरानी ममी के पेट में मिला सुरक्षित भ्रूण - फोटो : Twitter @surimana16
शोधकर्ताओं ने भ्रूण की स्थिति की जांच करने के बाद बताया कि इस रहस्यमयी महिला की मौत प्रसव के समय नहीं हुई थी। जब महिला की मौत हुई तो भ्रूण करीब 26 से 30 हफ्ते का था। शोधकर्ताओं ने संभावना जताई है कि दुनिया के कई संग्राहलयों में गर्भवती ममी रखी गई हों। इसलिए उनकी जांच की जरूरत है।
विज्ञापन

5 of 6
2000 साल पुरानी ममी के पेट में मिला सुरक्षित भ्रूण - फोटो : Twitter @surimana16
ममी के सीटी स्कैन से खुलासा हुआ कि महिला जब मरी होगी तो उसके पेट में भ्रूण पल रहा था। यह भ्रूण सालों से ममी के पेट में  बॉग बॉडीज की तरह सुरक्षित पड़ा था। इंसान के शव को बॉग बॉडीज कहा जाता ह जो प्राकृतिक तौर पर ममी बन जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2000 साल पुरानी ममी के पेट में मिला सुरक्षित भ्रूण - फोटो : Twitter @designboom

शोधकर्ताओं ने बताया है कि रिसर्च में जानकारी मिली की भ्रूण में हड्डियां नहीं थी। उनका कहना है कि गर्भवती महिला को ममी बनाते समय ऐसा हुआ होगा। ममी बनने के कुछ समय बाद हड्डियां गल गईं होंगी और आकार रह गया होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें