Aliens-Human War: दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग यकीन करत रहे हैं। भविष्यवक्ता बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। लेकिन हाल के दिनों में कई लोगों ने टाइम ट्रैवलर होने का दावा किया है। अब इस बीच एक टाइम ट्रैवलर ने डराने वाली भविष्यवाणियां की हैं जिसने लोगों को खौफ में ला दिया है।
इस टाइम ट्रैवलर के मुताबिक, साल 2023 में धरती पर एलियन भारी तबाही मचाएंगे। इस साल मार्च में धरती से एलियन आठ हजार लोगों को दूसरे ग्रह पर ले जाएंगे। 'टाइम ट्रैवलर' होने का दावा करने वाले शख्स ने अपने नए टिकटॉक वीडियो में यह भविष्यवाणी की है। टाइम ट्रैवलर होने का दावा करने वाले शख्स का कहना है कि 'चैंपियन' नाम का एक एलियन धरती पर आएगा जिसके बाद वह धरती पर कब्जा कर लेगा। आइए जानते हैं कि इस शख्स ने कौन-कौन से दावे किए हैं जिसने लोगों को डरा दिया है।