फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: नासा के पास हैं एलियन के शव, जादूगर ने किया चौंकाने वाला दावा, क्या दूसरी दुनिया से हो गया है संपर्क?

Thu, 01 Feb 2024 03:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नासा के पास हैं एलियन के शव, जादूगर ने किया चौंकाने वाला दावा - फोटो : iStock
Alien News in Hindi: दुनिया में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ब्रह्मांड में किसी और ग्रह पर जीवन है? इस सवाल का जवाब सालों से वैज्ञानिक तलाश रहे हैं। इन सवालों के बीच अक्सर कई लोग ऐसे हैं, जो एलियन को देखने का दावा करते हैं। अब एक जादूगर ने एलियन को लेकर हैरान करने वाला दावा किया है। जादूगर उरी गेलर का दावा है कि उन्होंने एलियन जीवों का शरीर देखा है। उन्होंने बताया कि एलियन जीवों का सिर बड़ा और शरीर छोटा-पतला था। देखने में यह इंसानों की तरह ही थे। 

जादूगर यूरी की उम्र 77 साल है, जिन्हें चम्मच झुकाने वाले जादू की वजह से पूरी दुनिया में जाना जाता है। उन्होंने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि नासा के एक इंजीनियर और एक अंतरिक्ष यात्री की तरफ से उन्हें एलियन के शवों के पास ले जाया गया। यूरी ने बताया कि नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के नीचे एक विशाल रेफ्रिजरेटेड कमरा है, जिनके भीतर शव रखे गए थे।
 
विज्ञापन

2 of 5
नासा के पास हैं एलियन के शव, जादूगर ने किया चौंकाने वाला दावा - फोटो : iStock
उन्होंने बताया कि नासा का गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर वॉशिंगटन डीसी से करीब 10 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है। जादूगर उरी ने बताया कि जर्मन रॉकेट इंजीनियर वर्नर ब्राउन और चंद्रमा पर चलने वाला छठे अंतरिक्ष यात्री एडगर मिशेल उनको बेस पर बनी एक कंक्रीट की इमारत में ले गए। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने कांच के कंटेनरों में करीब आठ शवों को देखा है, जिनमें से कुछ के साथ चीर फाड़ हुई थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
नासा के पास हैं एलियन के शव, जादूगर ने किया चौंकाने वाला दावा - फोटो : iStock
क्या था अंदर? 

जादूगर यूरी ने बताया कि अंदर जाने से पहले ब्राउन ने मुझे एक नारंगी अंटार्कटिक स्टाइल का कोट पहनने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि कोट पर नासा का लोगो था। ब्राउन भी एक कोट पहन रखा था। अंदर जाने पर अस्पताल की तरह गंध आ रही थी। उन्होंने कहा कि मैंने देखा कि अंदर एक बड़े कांच के भीतर बॉडी है, जिसे देखकर मैं हैरान था। यह कुछ इस तरह था कि मैंने किसी बड़े हादसे को देख लिया। 

ट्रेंडिंग: क्या होता है लीप ईयर, क्यों हर चार साल पर आता है? जानिए इसके बारे में सबकुछ

4 of 5
नासा के पास हैं एलियन के शव, जादूगर ने किया चौंकाने वाला दावा - फोटो : iStock
पहले भी किया है दावा

उरी ने दावा कि एलियन को एक मोटे शीशे के पारदर्शी कंटेनर में रखा गया था। ताबूतों के किनारे और कोने बर्फ से ढके गए थे। इसके अंदर पतले और कमजोर बड़े सिर वाले जीव थे।  वह देखने में बिल्कुल हमारी तरह थे, लेकिन वह घायल लग रहे थे और काफी गल चुके थे। हालांकि सभी के साथ ऐसा नहीं था। उरी ने इससे पहले भी एलियंस को लेकर विवादास्पद दावे  कर चुके हैं। सा 2021 में उन्होंने दावा किया था कि एलियन से संपर्क करने के लिए सालों तक अमेरिका के साथ सीक्रेट तरीके से काम किया था। 

अजब-गजब: दो एलियंस से मिला पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी, दूसरी दुनिया को लेकर किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नासा के पास हैं एलियन के शव, जादूगर ने किया चौंकाने वाला दावा - फोटो : iStock
अमेरिका पर लगते हैं आरोप

अमेरिका पर काफी लंबे समय से एलियन की जानकारी को छिपाने का आरोप लगते आ रहे हैं। दावा किया जाता है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियन को छिपाकर रखा है और उन पर प्रयोग कर रहा है। अमेरिका के नवादा में स्थित एरिया-51 में किसी के भी जाने पर बैन है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें