फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alien News: हावर्ड के प्रोफेसर का दावा, महासागर में क्रैश हुई एलियन टेक्नोलॉजी, अब सामने आएगा ये बड़ा सच

Tue, 16 Aug 2022 09:42 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महासागर में क्रैश हुई एलियन टेक्नोलॉजी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
Aliens News: एलियंस के अस्तित्व को लेकर दुनियाभर में बहस तेज हो गई है। एलियन के बारे में नए-नए दावे किए जा रहे हैं। दुनिया में कई लोगों ने धरती पर एलियन और यूएफओ देखने का दावा किया है। इसके अलावा एलियंस को लेकर आए दिन अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? वैज्ञानिक सालों से इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है।

कुछ लोगों का दावा है ब्रह्मांड में किसी ग्रह पर एलियन रहते हैं। उनका मानना है कि जिस प्रकार धरती पर इंसान रह रहे हैं उसी तरह एलियंस भी किसी ग्रह पर रहते हैं। लेकिन अभी तक किसी के पास ब्रह्मांड में एलियन के होने के कोई सबूत नहीं हैं। सवाल यह भी है कि अगर एलियंस मौजूद हैं तो आखिर वो कहां रहते हैं? इन सवालों के बीच हावर्ड के प्रोफेसर ने हैरान करने वाला दावा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
महासागर में क्रैश हुई एलियन टेक्नोलॉजी - फोटो : iStock
प्रोफेसर ने दावा किया है कि एलियन टेक्नोलॉजी धरती पर मौजूद हो सकती है। अब उनकी इच्छा इस टेक्नोलॉजी को खोजने की है। अमेरिका के सबसे प्रमुख खगोल विज्ञान के प्रोफेसरों में प्रोफेसर एवी लोएब शामिल हैं। आइवी लीग स्कूल के खगोल विज्ञान विभाग में एवी ने सबसे लंबे तक अपनी सेवाएं दी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
महासागर में क्रैश हुई एलियन टेक्नोलॉजी - फोटो : iStock
प्रोफेसर एवी लोएब ने कहा है कि साल 2014 में  प्रशांत महासागर में उल्कापिंड गिरा था। उनका कहना है कि यह एक एलियन टेक्नोलॉजी हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमें सच जानने के लिए उस वस्तु को बाहर निकालना होगा। इस चीज को बाहर निकालने के लिए करोड़ों डॉलर का खर्च आएगा। 

4 of 5
महासागर में क्रैश हुई एलियन टेक्नोलॉजी - फोटो : iStock

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हो जाता है, तो किसी दूसरे तारे से आई चीज को इंसान पहली बार हाथ लगाएगा। उन्होंने कहा कि मिले डाटा से इस बात का पता चलता है कि महासागर में गिरा उल्कापिंड सौर मंडल के बाहर से आया था। उनका कहना है कि मैंने एक छात्र को इस बात की जांच करने के लिए कहा है कि क्या सौर मंडल के बाहर से कोई उल्कापिंड धरती पर गिर सकता है? 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महासागर में क्रैश हुई एलियन टेक्नोलॉजी - फोटो : iStock
जानिए कहां से आया उल्कापिंड

लोएब ने दावा किया है कि यह उल्कापिंड साधारण नहीं है, क्योंकि यह कोई बाहर से आई हुई वस्तु है। इसकी संरचना इस बात की पुष्टि करती है। उन्होंने बताया कि NBC बॉस्टन की रिपोर्ट में बताया गया है कि रक्षा विभाग के अंतरिक्ष कमान के ज्ञापन में उल्कापिंड के सौर मंडल से बाहर से आने की पुष्टि की गई है। इसीलिए लोएब दावा कर रहे हैं कि यह एलियन टेक्नोलॉजी हो सकती है। उनका कहना है कि अब वो इसे प्रशांत महासागर से निकालने की कोशिस करेंगे, ताकि सच का पता लगाया जा सके। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें