फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: दुनिया का सबसे भुतिया होटल, जहां दरवाजे पर पहरा देते हैं भूत-प्रेत, पूछते हैं ये सवाल

Tue, 06 Jun 2023 06:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
World Most Haunted Hotel - फोटो : Twitter/@couriernoel
Ajab-Gajab: दुनियाभर में भूतों को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। दुनिया में कई लोग भूत-प्रेत पर यकीन करते हैं। दुनिया की कई संस्कृतियों में आत्माओं और मृत्यु के साथ ही दूसरी दुनिया में रहने वाले लोगों पर भरोसा किया जाता है। भूतों पर यकीन दुनिया में सबसे अधिक मानी जाने वाली पैरानॉर्मल एक्टिविटी में से एक है। बहुत लोगों को भूतों की कहानियां पढ़ना और भूतों पर बनी फिल्में देखना पसंद है।  

कुछ लोगों का मानना है कि जिस प्रकार भगवान होते हैं, उसी तरह भूत प्रेत भी होते हैं। भूत-प्रेत के होने के कोई सबूत नहीं हैं, लेकिन इनके होने के दाव किए जाते हैं। इस तरह के कई मामले सामने आते हैं, लेकिन इसकी व्याख्या नहीं की जा सकती है। दुनिया में कई हैरान करने वाली घटनाएं होती हैं। कभी-कभी कुछ ऐसा होता है जिस पर यकीन नहीं होता है। उदाहरण के लिए दरवाजे का अपने आप बंद हो जाना है या किसी के शरीर में किसी का प्रवेश कर जाना है। इन बातों का समझना बेहद मुश्किल होता है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
World Most Haunted Hotel - फोटो : Twitter/@PanaEpos
इस तरह की घटनाओं को भूत-प्रेतों से जोड़ा जाता है। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो भूत-प्रेतों को पकड़ने का काम करते हैं। इन लोगों को पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स कहा जाता है। यह लोग ऐसी डिवाइस रखते हैं जिसमें चीजें रिकॉर्ड कर ली जाती हैं। यह चीजें सामान्य आंखों से नजर नहीं आती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Worlds Haunted Hotel - फोटो : Twitter/@apexworldnews
कुछ दिनों पहले ब्रिटेन के बिर्मिंघम में स्थित कैसल ब्रोमविच हॉल में कुछ पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स पहुंचे थे। वहां पर उन लोगों ने जो देखा और रिकॉर्ड किया वह बेहद डराने वाला है। 1557 से 1585 के बीच कैसल ब्रोमविच हॉल का निर्माण किया गया था। बताया जाता है कि यह दुनिया के सबसे भूतिया होटलों में शामिल है। 
 

4 of 6
Worlds Haunted Hotel - फोटो : Twitter/@Castlebromhall
कुछ पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स इस होटल में पूरी रात रहे थे। उन्होंने दावा किया है कि इस होटल में कई आत्माएं रहती हैं। उनका दावा है कि होटल के दरवाजे पर भूत रखवाली करते हैं। उन्होंने वो अंदर जाने वाले लोगों से सवाल पूछते हैं। इन लोगों से भूतों ने पूछा कि क्या वह उनका दोस्त हैं। हां कहने पर ही अंदर जाने की इजाजत मिलती है। 

Aliens News: CIA एजेंट का सनसनीखेज दावा, इन जानवरों के भेष में घूम रहे एलियंस, छिपकर रहते हैं इंसानों के बीच
विज्ञापन

5 of 6
Worlds Haunted Hotel - फोटो : Twitter/@Calderconfs
दिखा दिया सबूत 

पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स ने सबूत के तौर पर वहां पर घटने वाली घटनाओं का वीडियो बनाया हुआ है। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि जब यह दरवाजे पर पहुंचे, तब अचानक ही दरवाजा खुल गया। 

White House: व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ रहती हैं आत्माएं? जानिए क्या है भूतों का रहस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Worlds Haunted Hotel - फोटो : Twitter/@Calderconfs
इनकी डिवाइस को स्पिरिट बॉक्स कहा जाता है, जिसमें आवाज रिकॉर्ड हो गई। आवाज है कि क्या हम दोस्त हैं? इस सवाल के बाद दरवाजे को खुलता देखा जा सकता है। इन्वेस्टिगेटर चार्ली हार्कर ने सवाल का जवाब हां में दिया था, तब दरवाजा खुला। यह टीम 17 अप्रैल को होटल गई थी और दो भूतों को कैद किया है। यह वीडियो बेहद डरावना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें