Ajab Gajab: दुनिया के ज्यादातर देशों में शराब पी जाती है। सभी को पता है कि शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है, लेकिन इसके बावजूद लोग अल्कोहल का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ देशों में शराब पीने की अजीबोगरीब परंपरा है। किसी देश में चीयर्स करना गुनाह है, तो किसी देश में लोग शराब जूते में पीते हैं। आज हम आपको उन देशों के बारे में बताते हैं, जहां पर शराब पीने की अजीब परंपरा है।
वाइन के बिना शादी नहीं
भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में शादी की अपनी मान्यताएं होती हैं। हालांकि एक ऐसा देश जहां पर वाइन के बिना शादी नहीं होती है। नाइजीरिया में शादी के समय दुल्हन को पिता एक कप में वाइन देता है। इसके बाद लड़की शादी में आए मेहमानों के सामने अपने पति को ग्लास देती है। जब लड़की होने वाले पति को अपना ग्लास दे देती है, तब वो शादी मानी जाती है। शादी में लड़की वालों की तरफ से वाइन नहीं लाया जाता है, तो शादी पूरी नहीं मानी जाती है।