Ajab-Gajab: क्या सच भूत होते हैं? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक अभी तक नहीं खोज पाए हैं। दुनिया में ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जो भूत-प्रेत में यकीन रखते हैं। दुनिया की कई संस्कृतियों में लोग आत्माओं और मृत्यु के साथ ही दूसरी दुनिया में रहने वाले लोगों पर यकीन करते हैं। भूतों पर विश्वास करना दुनिया में सबसे ज्यादा मानी जाने वाली पैरानॉर्मल एक्टिविटी में से एक है। दुनिया में बहुत ऐसे लोग हैं, जो भूतिया जगहों पर जाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही भूतों की कहानियां पढ़ते हैं और भूतों पर बनी फिल्मों को देखते हैं।
भूतिया जगहों पर जाने के बाद ऐसा अनुभव होता है जिसे बयान करना मुश्किल होता है। एक रिपोर्टर के साथ ही ऐसा ही अनुभव हुआ। लंदन के एक रेलवे स्टेशन के नीचे बने खुफिया कमरे बने थे जिसके अंदर रिपोर्टर गई। इस रिपोर्टर ने लोगों को तस्वीरों के माध्यम से वहां का नजारा दिखाया। खुफिया कमरों का हाल बेहद हैरान करने वाला है।