फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: भारत के इस गांव में कोई नहीं बना सकता है दो मंजिला घर, माना जाता है अशुभ, जानिए क्या है वजह

Mon, 04 Sep 2023 11:19 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
indian unique village - फोटो : iStock
Ajab-Gajab: भारत में आज भी बड़ी आबादी गांवों में रहती है। इसकी वजह से ही कहा जाता है कि भारत गांवों का देश हैं। गांवों में आपको कई ऐसी कहानियां सुनने को मिल जाएंगी, जो आपको हैरान कर देंगी। हर गांव की अपनी मान्यता और संस्कृति होती है। एक ऐसा ही गांव पंजाब, हरियाणा की राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पास स्थित है। मान्यता है कि इस गांव में कोई दो मंजिला मकान नहीं बना सकता है। 

मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति ने दो मंजिला घर का निर्माण कराया, तो उसके घर को नुकसान होगा। गांव में बने हर घर को नींव से उठाकर दीवारों के साथ छत तक निर्माण किया जाता है। गांव के लोगों के मुताबिक, छत के ऊपर किसी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह से मना है। इसकी वजह गांव में बना माता जयंती देवी का मंदिर बताया जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा तथ्य क्या है? 

 
विज्ञापन

2 of 7
indian unique village - फोटो : iStock
प्राचीन काल में बाबर के शासन के दौरान एक हिंदू राजपूत हथनौर का राजा था। इनमें से एक भाई की हिमाचल के कांगड़ा के राजा की बेटी से शादी हुई थी। कांगड़ा की राजकुमारी माता जयंती देवी की बहुत बड़ी भक्त थीं। वह हर दिन माता की पूजा और दर्शन के बाद ही जलपान करती थीं।
 
विज्ञापन

3 of 7
indian unique village - फोटो : iStock
राजकुमारी ने कहा कि माता मैं आपके बिना इतनी दूर कैसे रहूंगी। माता ने उसे आश्वासन दिया कि बेटी तुम्हारी डोली तभी उठेगी जब मेरी डोली तुम्हारे साथ उठेगी। शादी के बाद डोली नहीं उठ पाने की वजह से सभी चिंतित हो गए। इसके बाद राजकुमारी ने अपने पिता को सपने में माता द्वारा कही बातें बताईं। इसके बाद माता जयंती की डोली भी सजाई गई।  हथनौर के राजा के साथ राजकुमारी और माता की डोली विदा हुई। राजा ने पुजारी को भी साथ भेज दिया। 

Space: अंतरिक्ष में कितनी बार होता है सूर्योदय और सूर्यास्त, एस्ट्रोनॉट्स को कैसे लगता है रात-दिन का पता

4 of 7
indian unique village - फोटो : iStock
अभी तक माता जयंती की पूजा उसी वंश के पुजारी करते आ रहे हैं। जब कुछ सालों के बाद राजा और रानी की मौत हो गई, तो उसके बाद अगली पीढ़ियों ने माता की पूजा बंद कर दी। उस दौरान मनी माजरा के जंगलों में एक डाकू रहता था, जो माता जयंती देवी का बहुत बड़ा उपासक था। कहा जाता है कि माता ने डाकू को दर्शन दिए थे जिसके बाद उसने यहां पर माता के मंदिर का निर्माण कराया। 

Jupiter Video: बृहस्पति से अनजान वस्तु की हुई भयानक टक्कर, दिखा ऐसा नजारा, देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन

5 of 7
Most Beautiful Village in World - फोटो : iStock
जयंती नदी के किनारे माता की मूर्ति स्थापित की गई है। मंदिर के पुजारी के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि माता का मानना है कि देवी से ऊपर कोई नहीं जा सकता है। रानी के अगली पीढ़ियों ने माता की पूजा बंद कर दी, तो माता ने डाकू के सपने में आकर निर्देश दिया कि वह इस रियासत को तबाह कर दे।

Ajab-Gajab: ये है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, अंदर बन सकती हैं 40 मंजिला इमारतें
विज्ञापन

6 of 7
indian unique village - फोटो : iStock
इसके बाद से ही माता के प्रकोप से बचने के लिए आज भी घरों के ऊपर दूसरी मंजिल नहीं बनाई जाती है। अगर कोई घर के ऊपर दूसरी मंजिल बनाने की कोशिश करता है, उसके साथ कोई अनहोनी हो जाती है। 

Mysterious Places: दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहें, आज तक नहीं सुलझाई जा सकीं पहेली, वैज्ञानिक भी हैं हैरान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
indian unique village - फोटो : iStock
माता ने नहीं दी इजाजत!

गांव के लोगों ने कई बार इकट्ठा होकर पूजा पाठ किया। इस दौरान माता से प्राथनी भी गई कि दूसरी मंजिल बनाने की अनुमति दें। गांव वालों ने इसके लिए हां और ना की पर्चियां डालीं, लेकिन जब भी पर्ची उठाई गई तब उसके अंदर हमेशा ना ही निकला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें