फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt Pregnancy: आलिया-रणबीर को कंडोम कंपनी से मिली अनोखी बधाई, फैंस नहीं रोक पाए हंसी

Tue, 28 Jun 2022 01:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कपूर खानदान में जल्द ही दोबारा किलकारियां गूंजने वाली हैं। बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल और सबके चहेते आलिया और रणबीर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोमवार को आलिया भट्ट ने अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की थी।  आलिया ने अपनी सोनोग्राफी करवाते हुए तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की थी। इस खबर से उनके सभी फैंस में खुशी की लहर दौड़ उठी है, लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। इन मीम्स में सबसे ज्यादा एक कंडोम कंपनी का एड वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ड्यूरेक्स की अनोखी बधाई 
दोनों को जहां एक तरफ बधाइयां मिल रही थीं, वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसा हुआ जिसे देख सभी की हंसी छूट गई। कंडोम कंपनी ड्यूरेक्स ने रणबीर और आलिया को बधाई देने के लिए एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में कंपनी ने रणबीर के एक मशहूर गाने का इस्तेमाल करके दोनों को इस खास पल पर बधाई दी। कंपनी ने लिखा, “महफिल में तेरी, हम तो स्पष्ट रूप से नहीं थे....बधाई हो।" और पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "जोमो रीयल है! बधाई हो आलिया और रणबीर।"
विज्ञापन

3 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट 
आलिया के पोस्ट के साथ-साथ ड्यूरेक्स का यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को रीट्वीट करके यूजर्स कंपनी की मार्केटिंग स्ट्रेटेजी की दाद दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "जो कोई भी ड्यूरेक्स के सोशल मीडिया को हैंडल करता है वह एक क्रिएटिव इंसान है। उनका यह पोस्ट हर बार हंसने पर मजबूर करता है।" एक अन्य ने लिखा, "मोमेंट मार्केटिंग अपने बेस्ट पर है।" बता दें कि इस समय आलिया अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : insta
आलिया ने किया एलान 
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी थी। आलिया भट्ट ने कल, 27 जून को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने सभी प्रशंसकों को एक प्यारी सी पोस्ट साझा की थी, जिसमें  रणबीर और आलिया  सोनोग्राफी स्क्रीन को देख रहे हैं। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा, "हमारा बच्चा … जल्द ही आ रहा है।" बता दें कि दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी की थी। आलिया का यह पोस्ट अपलोड होने के चंद मिनटों में ही वायरल हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें