फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल के बच्चे ने दो घंटे में मारे 3000 से ज्यादा पुश-अप, बन गया रिकॉर्ड, वीडियो वायरल

Fri, 12 Jul 2019 04:22 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
छह साल के बच्चे ने दो घंटे में मारे 3000 से ज्यादा पुश-अप - फोटो : Youtube
रूस में एक छह साल के बच्चे ने अपने हुनर से सभी को हैरान कर दिया है। इब्राहिम लियानोव नाम के बच्चे ने महज दो घंटे में 3270 पुश-अप मारे और एक रिकॉर्ड बना दिया। इब्राहिम की इस उपलब्धि को रशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। बच्चे के इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के एक स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब चिंगिज ने इब्राहिम की इस उपलब्धि से खुश होकर पुरस्कार के तौर पर उसे एक घर देने की घोषणा की है। इब्राहिम और उसके पिता इस क्लब के सदस्य भी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : Social media
बताया जा रहा है कि इब्राहिम का लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने का है। इसके लिए वह हर रोज पुश-अप मारते रहते हैं। 

4 of 5
पांच साल के बच्चे ने मारे 4105 पुश-अप - फोटो : Social media
बता दें कि पिछले साल रूस के ही एक पांच साल के बच्चे ने बिना रूके 4105 पुश-अप मार कर रिकॉर्ड बनाया था। उसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी रमजान काडेरोव ने इनाम के तौर पर एक मर्सिडीज कार दी थी, जिसकी कीमत 24 लाख रुपये थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छह साल के बच्चे ने दो घंटे में मारे 3000 से ज्यादा पुश-अप - फोटो : Youtube
रमजान काडेरोव इब्राहिम से भी काफी प्रभावित हैं। उनका कहना है कि इब्राहिम ने जो किया, वो बेहद ही मुश्किल है। उन्होंने कहा, 'उम्मीद है जल्द ही इब्राहिम के पिता को जिम जाने के लिए किराये पर कार नहीं लेनी पड़ेगी। उनके पास खुद की कार होगी।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें