फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद अब रोहित शर्मा का छलका दर्द, मैच के दौरान भी दिखे थे बेहद भावुक

Fri, 12 Jul 2019 03:08 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बल्ले ने इस विश्व कप में खूब रन उगले, लेकिन सेमीफाइनल में बाकी के खिलाड़ियों की तरह उनका बल्ला भी खामोश हो गया। जिसका नतीजा यह रहा कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हारकर विश्व कप से बाहर हो गई। रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के विश्व कप से बाहर होने के बाद पहली बार अपने फैंस के लिए संदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट कर न सिर्फ हार का दर्द बयां किया बल्कि टीम की गलती मानी और फैंस को शुक्रिया भी किया कि वे टीम के बुरे वक्त में भी साथ खड़े रहे।
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : पीटीआई
रोहित शर्मा ने अपने इस ट्वीट में लिखा कि, 'एक टीम के रूप में हम महत्वपूर्ण समय पर प्रदर्शन करने में सफल रहे, 30 मिनट के खराब क्रिकेट के खेल ने हमारे विश्व कप जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मेरा दिल भारी है और मुझे विश्वास है कि आपका भी होगा। घर से बाहर हमें जबरदस्त समर्थन मिला। शुक्रिया, स्टेडियम को नीले रंग मे रंगने के लिए इंग्लैंड में जहां कहीं भी हम खेले।'
 
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media
इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी बुधवार को मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि 40-45 मिनट का खराब खेल टीम के लिए घातक साबित हुआ और हमें विश्व कप से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। 


 
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी की है। पांच शतक के साथ 648 रन बनाकर रोहित मौजूदा वर्ल्ड कप में रन बनाने के मामले में शीर्ष पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर हैं, जो रोहित से मात्र एक रन पीछे हैं। वॉर्नर ने 647 रन बनाए हैं। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रलिया को दूसरे सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 14 जुलाई को मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें